Tuesday, August 11, 2020

बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास की एक और नई सौगात भगत सिंह कॉलोनी की सड़के बनेंगी आरएमसी

 कैबिनेट पण्डित मूलचंद शर्मा  गली निर्माण का शुभारंभ करते हुए। साथ में गणमान्य नागरिक।

बल्लभगढ़,11अगस्त, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।हरियाणा के परिवहन तथा खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। सरकार द्वारा जो कहा जाता है, उसे निश्चित तौर पर पूरा भी किया जा रहा है।
 यह बात कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज मंगलवार को सायं 5 बज वार्ड नम्बर 37 की भगत सिंह कालोनी में लगभग 16 लाख रुपये की धनराशि बनने वाली चार सौ फीट लम्बी और 18 फीट सीसी सीमेंटिड गली निर्माण का शुभारंभ करते हुए कही। यह गली अगले 4 दिन में बनकर तैयार होगी। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार गली निर्माण कार्य पूरा करे।  कैबिनेट मंत्री पण्डित  मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार चहुँमुखी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आम जन को आने वाली परेशानियों को दूर करना और सरकार का प्रथम  दृष्टिकोण है।श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि आमजन को कोई दिक्कत ना आए इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे  साइट का दौरा कर निर्धारित मानकों का निरीक्षण करें।
इस मोके एडीसी विभाग से एक्सईन धर्मवीर गुप्ता,  परिवहन मंत्री के भाई टिपर चंद शर्मा, समाज सेवी विनोद गोस्वामी, गिरीश शर्मा, संजय वर्मा, रावत सिंह, सतीश जैन, गायत्री देवी, पारस जैन पं सुनील शात्री, महेश गोयल, वीरेंद्र मनचंदा ,बिट्टू पंजाबी, संजीव बैंसला, महावीर सेनी बृजलाल शर्मा, शशांक जैन, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव ,मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, कुलदीप शर्मा लखन बैनीवाल, खेम चंद , राजकुमार शर्मा, चन्द्रसेन ,कल्लू पंडित,सहित भगत सिंह कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Monday, August 10, 2020

फरीदाबाद, 10 अगस्तः
टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग की तरफ से अवैध कालोनियों में लगातार तोडफोड़ की जारी है। आज सोमवार को जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट, फरीदाबाद की टीम द्वारा गाँव नेकपुर की राजस्व सम्पदा में 2 अवैध कालोनियां जो कि लगभग 12 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही थीं, में जिला प्रशासन की मदद से तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई। तोडफोड की कार्यवाही के दौरान अवैध कालोनियेां में बनाये गये रोड़ नेटवर्क के अलावा 10 रिहायशी निर्माण, 1 डीलर आॅफिस व 50 डीपीसी/बाउंड्रीवाल में तोडफोड की कार्यवाही की गई। नरेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा आजकल भू-माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया हुआ है। जिससे सामान्य जनता में एक संदेश जा रहा है कि अवैध कालोनियों में प्लाॅट खरीदना कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर शहर मे पनप रहीं अवैध कालोनियों व निर्माणों को शुरूआती दौर में ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अध्ाििनयम के तहत की गई है। तोडफोड़ की कार्यवाही के दौरान श्री नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार-कम-ड्यूटि मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त थाना अध्यक्ष धौज सतप्रकाश पुलिस बल मौजूद थे।
तोडफोड़ की इस कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार, ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद नरेश कुमार द्वारा बताया गया कि पिछले महीने 15 तोडफोड के प्रोग्राम अमल में लाये गये थे जिसमें बड़ी संख्या में रिहायशी निर्माण, औद्योगिक निर्माण, कमर्शियल निर्माण व अवैध कालोनियों में बनाये गये रोड नेटवर्क को तोड़ा गया था। इस महीन में भी काफी संख्या में तोडफोड प्रोग्राम बनाये गये हैं। विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके। यहाँ यह भी बताया जाता है कि सभी अवैघ कालेानियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं।
  अतः आम जनता से अनुरोध है कि अवैध काॅलोनियेां में भूःमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लाॅट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बरबाद ना होने दें क्योंकि  अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कालोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।
--

शहर को साफ सुदरा व स्वच्छ पीने की पानी की किल्लत को दूर करने के लिए मंत्री जी ने नगर निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

बल्लभगढ, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
अब दूर होंगी शहर के पीने की पानी की परेशान साथ ही साफ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होगी इसी को लागू करने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय पर नगर निगम के बल्लभगढ़ जॉन के नगर निगम अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई । जिसमें शहर के सबसे मुख्य पीने के पानी के मुद्दे से लेकर साफ सफाई व्यवस्था तक की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर में रुके हुए विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं । मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम एक्सईएन और एसडीओ के अलावा सभी जेई स्तर के अधिकारियों को शहर में पीने के पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी विषय को लेकर बात की । वहीं शहर में सीवर वह साफ सफाई व्यवस्था को भी ठीक करने संबंधी दिशा निर्देश जेई व  सफाई  निरीक्षक को दिए गए हैं । कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने एक्शन रवि शर्मा को जल्द से जल्द मिर्जापुर में लगाए जा रहे पानी टयूबवेलों का कनेक्शन जोड़ कर शहर में सप्लाई शुरू करने  के लिए भी कहा है । उन्होंने कहा कि यदि मिर्जापुर में लागये  गए पानी के ट्यूबेलों की सप्लाई बूस्टर तक जाएगी तो बल्लभगढ़ विधानसभा ही नहीं बल्कि एनआईटी विधानसभा तक के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यही नहीं नगर निगम के  सभी निगम के जेई  को भी उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में सीवरेज की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि बारिश में शहर में पानी जमा न हो ।उन्होंने बताया कि जगह-जगह सीवर के ढक्कन टूट जाते हैं जिसकी वजह से हादसा होने का डर हो सकता है, इन सभी बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है शहर में गंदे पानी की शिकायत आती है तो  उसे तुरंत  हल करें  ताकि लोगों को  परेशानी ना हो । इसके अलावा मौके पर मौजूद बल्लभगढ़ जॉन के सफाई निरीक्षक को भी सख्त हिदायत दी है कि वे शहर में सभी गलियों की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। इस मौके पर परिवहन मंत्री के बड़े भाई श्री टिपर चंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव बल्लबगढ़ नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा सहित नगर निगम  बल्लभगढ़ जॉन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Saturday, August 8, 2020

फरीदाबाद दौरे के दौरान सीएम खट्टर दिवंगत अभिनेता सुशांत शर्मा के पिता व उनकी बहन से मिलने उनके निवास स्थान पर गए

फरीदाबाद, 8 अगस्त नितिन बंसल फूलसिंह चौहान।। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद दौरे के दौरान शनिवार को दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार सिंह व उनकी बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे तथा दिवंगत अभिनेता के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह बहुत अच्छा कलाकार था, जो हंसमुख व्यक्तित्व का धनी था। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा दुख पहुंचा है। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे।

फरीदाबाद जिले को कोरोना रिकवरी रेट में सबसे बेहतर बताया व प्लाजमा थेरेपी से इलाज करने की सलाह- सीएम मनोहर लाल खट्टर

फरीदाबाद, 8 अगस्त, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।। फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों को सही करने के लिए मुख्यमंत्री खट्टर जी ने प्लाजमा थेरेपी को सबसे सरल उपाय बताया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में फरीदाबाद जिला ने बेहतर कार्य किया है। इस समय फरीदाबाद का डबलिंग रेट 59 दिन पर पहुंच गया है, जोकि काफी अच्छा है। कोरोना के मामलों में कमी लाने के लिए टेस्टिंग अधिक से अधिक की जाएं तथा प्लाज्मा थैरेपी से जितना संभव हो इलाज किया जाए। मुख्यमंत्री शनिवार को पर्यटन स्थल मैगपाई में कोविड-19 के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए जिला के हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित किए जाएं तथा उनमें जरूरी एसओपी लागू की जाए। कैजुएल्टी कम से कम होने दें, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम व इलाज की व्यवस्था की जाए। ऑक्सीजन बैड की संख्या पूरी रहनी चाहिए तथा मरीजों को ऑक्सीजन भी जल्द उपलब्ध करवाई जाए। इसी प्रकार लोगों में जागरूकता लाने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। पुलिस विभाग जागरूकता लाने के लिए मास्क न प्रयोग करने वाले लोगों को मास्क व फूल वितरित करें तथा लोगों को अहसास करवाया जाए कि मास्क उनके व उनके परिवार के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। अगर बिना मास्क के किसी व्यक्ति का चालान काटा जाता है तो उसे पांच मास्क अवश्य उपलब्ध करवाएं। आयुष विभाग इम्युनिटी बूस्ट करने वाली दवाइयां व गोलियां वितरित करे। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा सकता है। फरीदाबाद औद्योगिक नगरी है, ऐसे में इम्युनिटी बूस्ट करने वाली दवाईयां वहां पर भी वितरित की जा सकती हैं उपायुक्त यशपाल ने जिला में कोविड-19 के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में बताया कि जिला में चार बार डोर टू डोर सर्वे कर प्रत्येक परिवार का सर्विलांस किया गया। इसका फायदा यह हुआ कि जहां पर भी संदिग्ध मरीज मिला, उसका समय पर इलाज किया गया तथा उसे क्वारेंटाइन भी किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड की लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग, ईएसआई, स्मार्ट सिटी व नगर निगम के साथ मिलकर सभी विभागों ने सराहनीय कार्य किया। इस समय जिला में रिकवरी दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिला में प्रतिदिन दो से ढाई हजार तक औसतन टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा चार मोबाइल वैन से भी विभिन्न एरिया में टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। कोरोना मरीजों की मनोवैज्ञानिक द्वारा काउंसिलिंग भी की जा रही है ताकि उनमें बीमारी के प्रति कोई भय न रहे। शहर की 20 बड़ी कालोनियों में इस समय डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला अब काफी बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहा है। रिकवरी दर काफी बढ़ा है। उम्मीद है जल्द ही कोरोना की स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन एवं खनन मंत्री हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, फरीदाबाद के मंडल आयुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह, एमसीएफ कमिश्नर यश गर्ग, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की सी.ई.ओ. गरिमा मित्तल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम बल्लबगढ़ बैलीना, एसडीएम फरीदाबाद जितेन्द्र कुमार, एसडीएम बडखल पंकज सेतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.एस. पुनिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

हरियाणा के बल्लमगढ़ क्षेत्र को मिली एक अनोखी सौगात सरकारी स्कूल बने स्मार्ट, सरकारी स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन

फरीदाबाद, 8 अगस्त, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। बल्लमगढ़ को मिली एक अनोखी सौगात आज  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा अंबेडकर चौक पर स्थित है राजकीय उच्च विद्यालय को मॉडल रूप दिया गया उसकी नई बिल्डिंग 7 करोड़ की लागत से तैयार की गई जिसमें स्कूली बच्चों को स्मार्ट क्लास जैसे सुविधा मिलेगी।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से प्रदेश में 104 राजकीय स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पहले मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या 22 थी। उन्होंने बल्लबगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी नया भवन बनाने तथा सेक्टर-3 स्थित राजकीय स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को बल्लबगढ़ में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 6 करोड 20 लाख रूपए की लागत बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन मंजिला नए भवन, गांव चन्दावली में 24 लाख 94 हजार से निर्मित प्रवेश द्वार तथा 24 लाख 60 हजार रूपए की लागत से बनाए गए पार्क का उद्घाटन किया तथा पार्क में पौधारोपण भी किया ।मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों में मजबूत इंस्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर उनमें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूल में बनाये स्मार्ट क्लास रूम का दौरा कर बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में बात की उन्होंने कहा की सरकार पांच बिन्दुओं पर पूरी एकाग्रता से कार्य कर रही है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन-रोजगार व स्वाभिमान शामिल हैं। सामान्य परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए ऐसे बच्चों को ज्यादा संघर्ष न करना पड़े, उसके लिए सरकार द्वारा इन स्कूलों में अच्छा स्टाफ व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में परिवार पहचान पत्र का डाटा तैयार कर रही है। इसमें प्रदेश के सभी परिवारों की शैक्षणिक योग्यता, आमदनी सभी अन्य सामाजिक मूल्यांकन शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 5 से 15 साल की आयु के कितने बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, उनका रिकार्ड बनाकर उनकी शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए परिवार पहचान पत्र काफी कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मना रही है। सरकार प्रदेश में हर प्रकार से भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पूरे विश्व के सामने नए चैलेंज लेकर आई है। धीरे-धीरे लोगों ने अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। लोग मास्क लगा रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे हैं। सामाजिक कार्यों में अधिक भीड़ इकट्ठी नहीं कर रहे। ऑनलाइन व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। बच्चे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का विवरण दे रहे हैं। जमीन की आनलाइन रजिस्ट्री होने से पारदर्शिता आई और बिचैलिया सिस्टम पर रोक लगी है। जमीन के सारे टैक्स ऑनलाइन भरे जाएंगे। जमीन का सारा डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए पलवल में कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जहां पर पढ़कर बच्चे रोजगार लेने के लिए नहीं, अपितु देने के लिए आगे आएंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त ईमानदार सरकार दी है। बिजली, शिक्षा, सड़कें, स्ट्रीट लाइट सहित अनेक विकास कार्यों तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। लड़कियों के लिए नजदीकी जगहों पर अलग से कॉलेज खोले जा रहे हैं। गांवों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत को और मुख्यमंत्री मनोहरलाल भारत में हरियाणा को दूसरों के मुकाबले काफी आगे लाए हैं। हरियाणा के परिवहन तथा खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल काफी पुराना है तथा इसे नया भवन देकर मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र को नई सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम भी काफी बेहतर रहा है। नया भवन बनने से बच्चों को काफी सहूलियत होगी। इस स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम भी बनाया गया है। शिक्षित हरियाणा प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को आनॅलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। योग्य टीचर यह वीडियो बच्चों को भेज रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सीएम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर फरीदाबाद मेयर सुमन बाला, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव के विधायक राजेश नागर, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पृथला के विधायक एवं चेयरमैन हरियाणा वेयर हाउस नयनपाल रावत,ख्त्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, फरीदाबाद के मंडल आयुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह, उपायुक्त यशपाल, एमसीएफ कमिश्नर यश गर्ग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम बैलीना, जिला शिक्षा अधिकारी सतिन्दर कौर वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Friday, August 7, 2020

हरियाणा प्रदेश में माइनिंग माफिया को पनपने व अवैध खनन सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- मूलचंद शर्मा

चण्डीगढ़, 7 अगस्त, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।- 

हरियाणा के खान एवं भूविज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में खनन क्षेत्र में नई सम्भावनाओं का दोहन करने के साथ-साथ सिस्टम को भी और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा रहा है ताकि सरकारी खजाने के लिए ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाया जा सके और आमजन को वाजिब दामों पर निर्माण सामग्री भी आसानी से मिल सके। साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो माइनिंग माफिया को पनपने दिया जाएगा और न ही दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध खनन सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन वैध तरीके से किसी भी राज्य से खनन सामग्री लाने पर किसी तरह का प्रतिबंध या मनाही नहीं है। श्री मूलचंद शर्मा ने आज हरियाणा निवास में एक बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों और खनन कार्यों से जुड़े ठेकेदारों व पट्टाधारकों सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी गाड़ी को बिना कागजात के नहीं चलने दिया जाएगा लेकिन इसकी आड़ में लोगों को बेवजह परेशान भी नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ लगते अवैध रास्तों की जांच करवाई जाएगी ताकि प्रदेश में अवैध खनन सामग्री पर अंकुश लगाया जा सके। खान एवं भूविज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों और खनन कार्यों से जुड़े अन्य हितधारकों के बीच प्रदेश में पहली बार इस तरह की बैठक हुई है। इसका मकसद ठेकेदारों व पट्टाधारकों को खनन क्षेत्र में आने वाली परेशानियों को दूर करना और सरकार का दृष्टिïकोण भी उनके सामने रखना है ताकि प्रदेश में सोहार्दपूर्ण तरीके से खनन गतिविधियां चलाई जा सकेें। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को रेत, रोड़ी व बजरी तथा स्टोन कॉन्ट्रेक्ट्र्स की वाजिब समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार को एक तरफ जहां माइनिंग से राजस्व जुटाना है, वहीं दूसरी तरफ अवैध माइनिंग को भी रोकना है। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखना है कि आमजन को निर्माण सामग्री उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो। उन्होंने ठेकेदारों व पट्टाधारकों की समस्याएं सुनने के दौरान उन्हें ताकीद की कि आवंटित क्षेत्र से अधिक माइनिंग हरगिज नहीं की जानी चाहिए और खनन के दौरान रास्तों व पंचायती जमीन का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ई-रवाना का समय बढ़ाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसमें एक घन्टे पर 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके अलावा, सिस्टम में यह भी प्रावधान किया गया है कि माल लेते समय ई-रवाना तो जनरेट हो जाएगा लेकिन यह ट्रक के चालू होने के बाद ही एक्टिव होगा। 
उन्होंने ठेकेदारों व पट्टाधारकों का आह्वïान किया कि खनन सामग्री की चोरी रुकवाना आपका भी फर्ज है ताकि प्रदेश का राजस्व बाहर न जाने पाए। इस दौरान, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध माइनिंग के लिए अपने खेतों से रास्ता देने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के लोगो का भी विमोचन किया।
विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद मोहन शरण ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश में खनन गतिविधियों को सुचारू तरीके से चलाना है ताकि सरकार को राजस्व मिले और लोगों को निर्माण सामग्री मिलने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक चैकलिस्ट बनाई जाएगी, जिसके मुताबिक खनन अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक बार साइट का दौरा कर निर्धारित मानकों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा नए सिस्टम में इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि ठेकेदारों व पट्टाधारकों को कोई दिक्कत न हो और उम्मीद जताई कि वे भी इसमें पूरा सहयोग करेंगे।
महानिदेशक श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों ने कहा कि विभाग में प्रौद्योगिकी के लिहाज से कई पहल की गई हैं जिनमें ई-रवाना मुख्य रूप से शामिल है। इसकी अनुपालना सम्बन्धी खामियों को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा, वे-ब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भविष्य में ट्रक के आगे-पीछे का फोटो भी ई-रवाना से जोड़ा जाएगा।
बैठक के दौरान राज्य खनन इंजीनियर-सह-मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पी.के. शर्मा समेत  विभाग के अन्य वरिष्ठï अधिकारी भी मौजूद रहे।
क्रमांक- 2020
संजय राठी

Wednesday, August 5, 2020

हरियाणा सरकार द्वारा महिला व किशोरी पोषण के लिए मुफ्त दूध योजना का शुभारंभ किया गया।

फरीदाबाद, 5 अगस्त, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य व शिक्षा पर अधिक बल दिया जा रहा है। बाल स्वास्थ्य व उन्हें अनिमिया जैसे रोग से बचाने के लिए कई कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शुरू हुई दो योजनाओं के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की मौजूदगी में चंडीगढ़ से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना तथा मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का शुभारंभ किया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी नेपकिन तथा फोर्टिफाईड सुगंधित स्किम्ड मिल्क पाउडर वितरित किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि महिलाओं, किशोरावस्था, शिशुओं में अनिमिया जैसे रोग के कारण स्वास्थ्य हानि न हो, इसके लिए सरकार की ओर से विभागीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदत्त की जा रही हैं। उन्होंनेकहा कि बाल स्वास्थ्य लाभ सहित महिला स्वालंबन पर सरकार का विशेष फोकस है।
उन्हांेने महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के बारे में बताया कि महिलाओं के कल्याण व स्वस्थ जीवन के लिए बीपीएल परिवारों की 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को सरकार की ओर से निःशुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरण के साथ ही प्रत्येक बालिका व महिला को आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना के अंतर्गत बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में सुधार करने के लिए आंगनवाड़ी में एक से छह वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं को सप्ताह में 6 दिन 200 मिली प्रतिदिन विटामिन-ए एवं डी-3 युक्त पुनर्गठित फोर्टीफाइड सुगंधित स्किम्ड मिल्क 6 प्रकार के स्वाद जैसे गुलाब, इलायची, चॉकलेट, वनीला, बटर स्कॉच व प्लेन फ्लेवर में उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा डेयरी विकास कॉआपरेटिव फैडरेशन लिमिटेड व वीटा द्वारा ग्राम स्तर पर मिल्क पाउडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शांति जून सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tuesday, August 4, 2020

बल्लभगढ़ की बेटी आशिमा गोयल ने यूपीएससी में बिना कोचिंग मचाया धमाल।

बल्लबगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
बल्लभगढ़ की बेटी ने यूपीएससी में 65 वी रैंक लेकर बल्लभगढ़ शहर और प्रदेश का नाम किया रोशन और उनके इसी सफलता के लिए
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने यूपीएससी में 65 वी रैंक लेने वाली आशिमा गोयल को उसके घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर  मिठाई खिलाई और बधाई दी और कहा बल्लबगढ़ व फरीदाबाद प्रतिभाओं का केंद्र है
चाहे शिक्षा हो या खेल हर जगह कीर्तिमान बनाया है।बल्लभगढ़ के विजय नगर के 75 गज के मकान में रहती है आशिमा गोयल ने बिना कोचिंग के यूपीएससी में मुकाम हासिल किया है और अपने माता पिता के साथ आपने शहर, मोहले का नाम रोशन किया है । आशिमा गोयल ने बताया की माता-पिता ही उनकी प्रेरणा है और उसके साथ आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले साथियों से भी उन्हें प्रेरणा मिली है।
इसके अलावा 1 साल मुंबई में भी जॉब कर चुकी है आशिमा व उसके बाद 1 साल तक घर में रहकर कि 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। इस सफलता पर पिता मित्र सेन गोयल व माता मीणा गोयल सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा बल्लभगढ़ की कॉलोनी में रहने वाले बेटी ने यूपीएससी मैं 65 वी रैंक लेकर धमाल मचाया है उन्होंने कहा कि आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सफल हो रहा है कैबिनेट मंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी है और उन्हें कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्कोलशिप भी दिलाई जाएगी।

बल्लमगढ़ के अंबेडकर चौक पर सरकारी स्कूल की नवनिर्मित इमारत का निरीक्षण मंत्री जी द्वारा किया गया

बल्लबगढ़, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।
बल्लभगढ के अंबेडकर चौक के निकट सरकारी स्कूल का निरीक्षण हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नवनिर्मित  बहुमंजिला  इमारत का दौरा किया। 
मंत्री जी के कर कमलों से स्कूल की इमारत हरियाणा  की सबसे सुंदर इमारत बनाई जा रही है, जिसका उद्घाटन जल्द ही  हरियाणा सरकार करने जा रही है । कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज इमारत का दौरा किया और उसमें अभी अंतिम चरण में चल रहे कार्य का जायजा लिया । वही ठेकेदार को जल्द से जल्द बचे हुए कार्य को पूरा करने की हिदायत दी है ।पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से मौके पर मिले हैं विनोद को भी आदेश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कराएं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा में करीब 9 करोड़ की लागत से  बहुमंजिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बोयज़)अंबेडकर चौक का निर्माण हुआ है ,जिसका उद्घाटन जल्द ही किया जाना है। मंत्री जी ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार सभी सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य कर रही है

Monday, August 3, 2020

हरियाणा कांग्रेस में सुमित गौड पुन: बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता

फरीदाबाद, 3 अगस्त,नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। फरीदाबाद क्षेत्र के कांग्रेसी  नेता  सुमित गौड को पुन: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है! अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी श्री गुलाम नबी आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा कुमारी शैलजा जी, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ अजय चौधरी, प्रदेश प्रभारी श्री राजन राव दक्षिण हरियाणा, पूर्व विधायक चौधरी रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक एवं विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी इनको दी है उसको वह पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे! श्री गौड़ ने कहा कि नए जोश व उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और संगठन को और मजबूती प्रदान करने में पूर्ण सहयोग करेंगे! सुमित गौड़ इससे पूर्व में भी प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े हुए हैं! पार्टी हाईकमान द्वारा उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसे वह पूरी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते!

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts