Showing posts with label बल्लभगढ़. Show all posts
Showing posts with label बल्लभगढ़. Show all posts

Tuesday, October 15, 2024

त्यौहारी सीजन शुरू होते ही बढ़ने लगी बाजारों में रौनक

मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। 
त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में रौनक धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आ रहा है। सुहागन करवा चौथ की तैयारी को लेकर बाजारों में पूजा पाठ का संबंध खरीद रही है। साथ ही बाजारों में भीड़ के चलते एग्जाम का माहौल भी बना हुआ है। बल्लभगढ़ बाजार में जाम खुलवाने के लिए पुलिस द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। बाजारों में लोग अपने फोर व्हीलर भी लेकर आ जाते हैं, जिसके चलते घंटों-घंटों तक बाजार में जाम का माहौल रहता है और बाजार से निकलना पैदल ग्राहकों के लिए मुश्किल हो जाता है। वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान संजय गुप्ता और व्यापारी एकता संगठन के प्रधान राहुल गुप्ता का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा अगर फोर व्हीलर ko वाहनों का समय तय कर दिया जाए तो हो सकता है। बाजारों में जाम की स्थिति न बनी त्यौहारों पर वैसे ही भीड़ काफी बढ़ जाती है जिससे बाजारों में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो जाता है। बल्लमगढ़ बाजार में व्यापारियों द्वारा 15-20 दिन पहले रेहड़ी वालों को बाजार से निकलने का नियम बनाया गया था लेकिन यह नियम स्थाई ना होकर कुछ दिन ही चला लेकिन अब रेहड़ी वाले बाजार में देखे जा सकते हैं। इस पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही, यह भी जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। जाम की वजह से अपराधिक वारदातें होती है जिनको रोक पाना प्रशासन के हाथ में नहीं है। बाजार में अगर कोई आग लगने की घटना हो जाए, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बाजार में नहीं घुस सकती। इस तरह की व्यवस्था है, कुछ साल पूर्व भी में आकर्षण चौक के पास ज्वेलर्स की दुकान में आग लग गई थी, जहां पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड जाम के चक्कर में लगभग आधा से एक घंटा लेट आई थी और दुकानदार का काफी नुकसान हुआ था।  इतनी वारदातें होने के बाद भी व्यापारी जाम को खुलवाने के लिए कोई ठोस खत्म नहीं उठाते हैं और ना ही प्रशासन पुलिस प्रशासन अपनी पहन करता है। हालांकि अंबेडकर चौक और गुप्ता और चौक पर बैरिकेट्स लगे हुए हैं लेकिन यह बैरिकेट्स केवल दिखावटी रूप में है। कभी बंद नहीं रहते जिसके चलते फोर व्हीलर वाहन का आवागमन 24 घंटे बाजार में रहता है, जो जाम का मुख्य कारण बनते हैं और लोगों को दिक्कत परेशानी होती है। कुछ समय पूर्व बल्लमगढ़ के ज्वांइन कमिश्नर द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था की घोषणा की गई थी लेकिन यह घोषणा ठंडे बस्ते में चल गई आज तक भी कोई भी सीसीटीवी कैमरा बाजार में नहीं लगा और ना ही जाम को रोकने की कोई व्यवस्था की गई।

Monday, October 14, 2024

बैन लगने के बावजूद भी धड़ल्ले से जारी है पटाखों की बिक्री

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में दिवाली से पूर्व प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पटाखे की बिक्री पर बैन लगाया गया है। दिवाली की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद क्षेत्र और बल्लमगढ़ विधानसभा में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने पटाखे जलन और बिक्री को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। वायु में प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए ग्रीन पटाखे जलन के निर्देश दिए गए हैं पटाखे की निर्माण और उनकी बिक्री बल्लमगढ़, पृथला और फरीदाबाद में धड़ल्ले से हो रही है। शहर की विभिन्न कॉलोनी में पटाखे धड़ल्ले से बिक रहे है। इन पर रोक लगाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लगाने के नियम तो बना दिए हैं और आदेश भी जारी कर दिए हैं लेकिन यह आदेश ठंडे बस्ते में दबे हुए है। अगर इस तरह पटाखे की बिक्री को रोक नहीं गया तो प्रदूषण को नियंत्रित करना  असंभव हो जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश भारद्वाज का कहना है कि मौजूदा सरकार मे अधिकारी नियम तो बना देते हैं लेकिन उनको लागू करना उनके लिए असंभव है। वैसे ही फरीदाबाद गंदगी और सफाई व्यवस्था न होने की वजह से नंबर वन बन चुका है, अब प्रदूषण में भी लगता नंबर वन बनता जा रहा है और लोगों की सांस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों खिलवाड़ कर रहे है। प्रशासनिक अधिकारियों को शहर की विभिन्न कालोनियों में अवैध रूप से बिकने वाले पटाखे की बिक्री पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बिक्री ना हो और ना ही पटाखों का उत्पादन न हो तभी पटाखे की चलने पर बैन लग सकता है और प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सकता है।

एलिवेटिड पुल का काम तेजी से पूरा करे अधिकारी : मूलचंद शर्मा

मोहना एलिवेटिड पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। मोहना रोड एलिवेटिड पुल निर्माण के संदर्भ में निवर्तमान कैबिनेट मंत्री एवम् विधायक मूलचंद शर्मा एक्शन मोड़ में नजर आए। रेस्ट हाउस बल्लबगढ़ में व्यापारियों और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मोहना रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कहा एलिवेटिक पुल के काम को तेज गति से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों और यहां से निकलने वाले वाहनp चालकों को भी कोई परेशानी न होने दे उसके लिए उचित प्रबंध करें। विधायक मूलचंद शर्मा ने व्यापारियो की समस्याओं को सुना और उसके बाद मौके पर ही एसडीएम मयंक भारद्वाज,पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप सिंधु को व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस मौके अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि 215 करोड़ की लागत से बनने वाले हरियाणा के इस बड़े एलिवेटेड पुल से लाखो लोगो को फायदा मिलेगा। इससे जहां शहर जाम मुक्त होगा, साथ ही जेवर एयरपोर्ट से बल्लबगढ़ मेट्रो स्टेशन तक का सफर आसान होगा। उन्होंने कहा की यह पुल आगरा मथुरा नेशनल हाइवे और मुंबई बड़ोदरा हाइवे को जोडऩे का काम करेगा।

Tuesday, October 8, 2024

बल्लभगढ़ में तीसरी बार बने पंडित मूलचंद शर्मा विधायक जीत की खुशी में निकाली विजय यात्रा

बल्लभगढ़ नितिन बंसल (संपादक)।बल्लमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार बंपर फोटो के साथ विजय होने के बाद बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा अपने सेक्टर 2 कार्यालय से विजय यात्रा निकालते हुए यह यात्रा में बाजार अग्रसेन चौक से होते हुए अंबेडकर चौक बस अड्डा मार्केट से गुजरते हुए बल्लमगढ़ के रेस्ट हाउस तक पहुंची यात्रा के दौरान प्रधान राहुल गोयल, समस्त व्यापारी वर्ग वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान संजय गुप्ता और सिंगल परिवार द्वारा अग्रसेन चौक पर माला पहनकर स्वागत किया गया साथ ही उनकी यात्रा जब अंबेडकर चौक पर पहुंची तो उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया इस लम्हे को देख ऐसा लग रहा था मानो जीत की खुशी में दिवाली और होली साथ मनाए इस दौरान उनके बड़े भाई के टीपर चंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता का हम कहे दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बल्लमगढ़ के विकास पर मोहर लगाई है जिस तरीके से हमने बीते 10 सालों में विकास किया है उससे भी बेहतर तरीके से हम आगे भी 5 साल बल्लमगढ़ का विकास करेंगे उनके इस विजय रथ यात्रा में युवा मोर्चा के पवन सैनी लखन बेनीवाल कुशल ठाकुर, कार्तिक वशिष्ट, बुद्धा सैनी राकेश गुर्जर विनोद गोस्वामी सुषमा यादव मित्तल ट्रेडिंग कंपनी के सुनील मित्तल फाइंड इलेक्ट्रॉनिक्स के मनोज गोयल और पूर्व में पार्षद पद के उम्मीदवार रह चुके महेश गोयल और समस्त भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता शहर के गणमान्य व्यक्ति इस विजय रथ यात्रा में शामिल हुए और इस खुशी के पाल को नाच गाकर कर मनाया और अपने तीसरी बार बने विधायक को माला शॉल और नोटों की माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी बस अड्डा मार्केट से गौरव कालड़ा दीपक कालड़ा प्रेम खट्टर आदि लोगों ने मंत्री की विजय यात्रा में फूलों की वर्षा कर जीत का जश्न मनाया शहर में ऐसा लग रहा था मानो यह हिंदू राष्ट्र की जीत है बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में इस यात्रा को समाप्त करते हुए नवनिर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा ने धन्यवाद प्रकट किया है। बल्लभगढ़ सेक्टर 2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय से लेकर बल्लभगढ़ मेंन बाजार होते हुए रेस्ट हाउस तक रोड शो का आयोजन किया गया गाय। शहर के लोगों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ जीत का जश्न मनाया ।बल्लभगढ़ बाजार में जगह निर्वाचित तीसरी बार विधायक बने मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। 
रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों ने बल्लभगढ़ में कमल का फूल खिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की दिन रात की कड़ी मेहनत से ही वे तीसरी बार बल्लभगढ़ में विधायक बने है।
यह बल्लभगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब लगातार एक ही पार्टी से तीसरी बार कोई विधायक बना है। उन्होंने बल्लभगढ़ की देव तुल्य जनता का बारंबार धन्यवाद किया है।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ के चुनाव प्रभारी मूलचंद मित्तल सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे । साथ ही बल्लबगढ़ से नव निर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट दिया रिटर्निंग अधिकारी बल्लभगढ़ विधानसभा मयंक भारद्वाज ने उनके साथ बल्लभगढ़ उप मंडल कार्यालय के एसडीएम और समस्त कार्यालय के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1
तीसरी बार जीत के बाद विजय यात्रा निकालते हुए मूलचंद शर्मा साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व अन्य गणमान्य लोग। छाया नितिन बंसल 
फ़ोटो कैप्शन 2
जीत की खुशी में आतिशबाजी चलते हुए भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक। छाया नितिन बंसल 
3 फ़ोटो कैप्शन 
रिटर्निंग अधिकारी बल्लभगढ़ विधानसभा मयंक भारद्वाज जीते हुए उम्मीदवार मूलचंद शर्मा को सर्टिफिकेट देते हुए। 
छाया नितिन बंसल 


Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts