Showing posts with label कॉरॉना महामारी. Show all posts
Showing posts with label कॉरॉना महामारी. Show all posts

Wednesday, June 24, 2020

कोरोना काल में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय व हरियाणा कौशल विकास मिशन ने अपने सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाया : मूलचंद शर्मा

हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, श्री मूलचंद शर्मा 24 जून, 2020 को चंडीगढ़ से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला के छात्रों और संकाय के साथ डिजिटल रूप से बातचीत करते हुए।

चण्डीगढ, 24 जून- फूलसिंह चौहान। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को डिजिटल माध्यमों से शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से इस मुश्किल दौर में अपने सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाया है। मंत्रीजी आज यहां विश्वविद्यालय और एचएसडीएम के विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत नामांकित कौशल प्रशिक्षण उम्मीदवारों के साथ ‘वर्चुअल इंट्रेक्शन’ के दौरान बोल रहे थे। कौशल विश्वविद्यालय और कौशल विकास मिशन के विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत नामांकित प्रदेश के 1000 से अधिक उम्मीदवारों ने इस आभासी बातचीत में भाग लिया। इसके अलावा, मंत्री ने विश्वविद्यालय और कौशल विकास मिशन द्वारा लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने कहा कि इन दोनों संस्थाओं ने कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा के दौरान भी अपनी गतिविधियां जारी रखकर मुश्किल समय को नए अवसरों में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार एक कुशल और प्रगतिशील हरियाणा की दिशा में आगे बढ़ रही है और इस लक्ष्य को हासिल करने में इन दोनों का अहम योगदान है। यहां से कौशल प्राप्त करने के पश्चात हमारे युवा न केवल देश में बल्कि विदशों में भी कुशल मानव संसाधन की मांग को पूरा करेंगे। मंत्रीजी ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को 4 लाख के करीब खाने के पैकेट और आयुर्वेदिक दवाइयां बांटने का काम किया है। इसी तरह, सुरक्षा कवच अभियान के तहत कौशल विकास मिशन के साथ मिलकर प्रशिक्षण और उद्योग जगत के भागीदारों के सहयोग से प्रदेश में लगभग साढ़े 11 लाख फेस मास्क वितरित किए हैं। एचएसडीएम ने 242 प्रशिक्षित युवाओं को राज्य सरकार द्वारा अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सहायता के लिए बनाई जन सहायक एप पर पंजीकृत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि एचएसडीएम द्वारा 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को नि:शुल्क सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान की गई। इससे पूर्व कौशल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एवं हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक श्री राज नेहरू, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर आर. एस. राठौर, मुख्य कौशल अधिकारी श्री दीपक शर्मा, मिशन की संयुक्त निदेशक सुश्री अंबिका पटियाल ने मंत्री श्री मूलचंद शर्मा और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा लॉकडाउन की अवधि के दौरान विश्वविद्यालय और एचएसडीएम द्वारा की गई पहलों की संक्षिप्त जानकारी दी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो.  राठौर ने अपनी प्रस्तुति में विश्वविद्यालय के उम्मीदवारों को ऑनलाइन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार किए गए कौशल सेतु की विशेषताओं का उल्लेख किया। इस दौरान कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कार्यक्रम में जुड़े युवाओं और प्रशिक्षकों से लॉकडाउन के दौरान उनके अनुभव सांझा किए और इस मुश्किल दौर में भी उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

कोरोना काल में "एनटीपीसी" बिना रुके बिना थके कर रहा है जरूरतमंदों की मदद

एनटीपीसी के बल्लभगढ़ के मुजेरी गाँव
एनटीपीसी फरीदाबाद का बल्लभगढ़ के मुजेरी गाँव में सितिथ गैस पॉवर संयंत्र का विहंगम द्रश्य 

कोरोना महामारी के दौर में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए एनटीपीसी एक बार फिर आया सामने। जहां एक ओर अन्य सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की मदद में अब थकने लगें हैं वहीं दूसरी और एनटीपीसी आज भी गरीबों की मदद के लिए बिना रूके उन्हें राहत देने में जुटा है। आज भी एनटीपीसी के अधिकारियों ने बल्लभगढ़ में 50 से अधिक सब्जी और फल विक्रेताओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने , साबुन और गमछा आदि वितरित किए और साथ ही एनटीपीसी की अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रेमलता ने  इस बीमारी से बचाव संबंधी सभी जरूरी प्रशासन द्वारा जारी नियमों व निर्देशों को पालन करने के लिए प्रेरित भी किया।एनटीपीसी की प्रबंधक प्राची छाबड़ा ने बताया कि एनटीपीसी फरीदाबाद आसपास के गांवों में रहने वाले मजदूरों का कठिन समय में पूरा ध्यान रख रहा है। यह अभियान अभी भी जारी है। कोरोना के इस दौर में उन्होंने जहां हजारों परिवारों को राशन मास के सैनिटाइजर जैसी जरूरतमंद चीजें वितरित की है। प्राची ने बताया कि आज तिगांव रोड पर स्थित 50 से भी अधिक सब्जी और फल विक्रेताओं को एनटीपीसी की तरफ से एक किट प्रदान की गई जिसमें मास्क सैनिटाइजर गमछा साबुन और प्लास्टिक के दस्ताने शामिल है को वितरित किया गया।  प्राची ने बताया कि अपर महाप्रबंधक प्रेमलता ने सभी को कोरोना से बचने के लिए नियम बताए हैं और उन नियमों का पालन करने की भी अपील की है। इस तरह मौके पर सेविंद्र खटाना, रजनीश खेतान सहित कई एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद रहे। 

Saturday, June 13, 2020

अभी नहीं है कम्युनिटी स्प्रैड, लॉकडाउन आगे बढ़ने की नहीं है संभावना, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती : उपायुक्त यशपाल

फरीदाबाद, 13 जून। फूलसिंह चौहान/नितिन बंसल ।  
जिले में कोविड-19 के पोजिटिव केसों में वृद्धि तो हुई है, लेकिन कम्युनिटी स्प्रैड नहीं। अभीतक कोरोना के लगभग सभी पाॅजीटिव केस पूर्व कोरोना मरीजों के प्रथम व द्वितीय संपर्क वाले व्यक्ति ही हैं। जिससे पता चलता  है कि अभी कुम्युनिटी स्प्रैड जैसी स्थिति नहीं है। लोगों को अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए, गर्म पानी पीएं तथा विटामिन सी अधिक से अधिक मात्रा में लेना चाहिए। ये बाते उपायुक्त फरीदाबाद ने शनिवार को ऑनलाइन वेब लिंक के माध्यम से पत्रकारों से मुखातिब होने के दौरान कहीं । उपायुक्त ने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि फरीदाबाद में ईएसआई अस्पताल में स्थित लैब आज से फिर वर्किंग में आ जाएगी तथा यहां पर कोरोना के सैंपल की टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले कई दिन तक बायो-टैक्नोलाॅजी लैब फरीदाबाद तथा नल्हड़ मेडिकल कालेज व खानपुर मेडिकल कालेज, गोहाना में सैंपल भेजे जा रहे थे। नागरिक अस्पताल बीके में भी कोविड-19 की टेस्टिंग करवाई जा सकती है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइकिल रिक्शा व ई-रिक्शा के माध्यम से एनाउंसमेंट कर पूरे शहर में कोविड से बचने व जरूरी एहतियात बरतने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक अलग-अलग एरिया में करवाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 को एक्टिव किया हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद की ओर से शहरी क्षेत्र व खासकर कंटेनमेंट जोन में तथा डीआरडीए द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सघन सेनेटाइज अभियान चलाया जा रहा है।
पत्रकारों के बाजार व दुकान खोलने के संबंध पूँछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की हुई हैं, फिर भी कोई दुकानदार या व्यक्ति इन हिदायतों की पालना नहीं करता तो उनके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी तथा उनके चालान काटे जाएंगे। सभी को रात्रि कर्फ्यू की पालना करनी होगी तथा माॅस्क भी लगाना अनिवार्य होगा। जिला में कोविड-19 के मद्देनजर नियमों की पालना के लिए आठ इंसिडेंट कमांडर लगाए हैं, इनमें तीन एसडीएम, एस्टेट आफिसर, एचएसवीपी, ज्वाइंट कमिश्नर एमसीएफ तथा तीन बीडीपीओ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। 
जिला बुलेटिन से संबंधित डाटा अधिक स्टीक होता है, क्योंकि स्टेट का डाटा अपडेट होने में कुछ गेप आ जाता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना को छुपाया नहीं जा रहा। डाटा रिलीज करते समय कुछ औपचारिकताएं जरूर पूरी करनी होती हैं, जिसमें कुछ समय लग जाता है। सभी सूचनाएं पारदर्शी तरीके से जारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन संबंधी हिदायतों के अनुसार आखरी मरीज के पाॅजीटिव पाने पर 28 दिनों की अवधि होती है। जिला में कोरोना मरीज की मृत्यु संबंधी डाटा जो जारी किया गया है, वह ठीक है। एमसीएफ द्वारा दूसरे राज्यों से संबंधित पाॅजीटिव मामलों में मौत होने वाले मरीज का भी दाहसंस्कार किया गया है।  

Saturday, May 23, 2020

WJI सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ ने आज ढाई सौ पत्रकारों को निःशुल्क कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया।

नई दिल्ली,23मई, 2020 ( लाईव न्यूज़मंत्रा) आज दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्तिथ भारतीय मजदूर संघ मुख्यालय ठेंगड़ी भवन में लगभग ढाई सौ ज़्यादा दिल्ली के पत्रकारों को आयुर्वेदिक काढ़ा, हवन सामग्री,जो कि पंचगव्य आधरित आयुर्वेदिक कैसर अस्पताल पंजाबी बाग की तरफ़ से आयुर्वेदिक सनीटाइज़र और मास्क का वितरणकिया गया।अस्पताल के अध्य्क्ष अतुल सिंघल के मुताबिक ये सभी उत्पादो में जड़ी बूटियों का उपयोग किया गया है ,
दिल्ली में बढ़ती कोरोना महामारी के चलते सबसे ज्यादा खतरा पत्रकारों के ऊपर मंडरा रहा है, ये बचाव किट कोरोना से बचाव में उपयोगी साबित होंगी,इसी को ध्यान में रखते हुए आज भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, यूनिवर्सल हेल्थ फाउंडेशन की उपाध्यक्ष गुंजन गुप्ता, व सहयोगी शीतल गुप्ता, आयुर्वेदिक कैंसर इंस्टीट्यूट पंजाबी बाग के आयुर्वेदाचार्य वैद्य मुकन्द वाणी,व जगदीश जोशी(राष्ट्रीय वित्त सचिव भारतीय मजदूर संघ) अस्पताल के अध्यक्ष अतुल सिंगल सचिव विवेक गर्ग, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव विपिन चौहान, के सानिध्य में यह बचाव सामग्री का वितरण किया गया, इस अवसर पर संगठन मंत्री पवन कुमार को पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह राहत सिर्फ़ इस बात सांकेतिक है और प्रोत्साहन स्वरूप है कि इससे प्रेरणा लेते हुए आप सभी लोग भी जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रही है इसलिए यह असली कोरोना वॉरियर है,सरकार को इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
दूसरी तरफ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनिवर्सल हेल्थ फाउंडेशन की उपाध्यक्ष और आनंद विहार वार्ड, पूर्वी दिल्ली से निगम पार्षद गुंजन गुप्ता ने कहा, “आयुर्वेदिक काढ़े के अबतक के 10500 पैकेट्स का निशुल्क वितरण एक प्रयास है की सभी नागरिकों में हमारे पौराणिक वैदिक पद्ति को अपनाने और अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जागरूकता आये । कोरोना एक ऐसी महामारी है जो शरीर से ज़्यादा हमारी मानसिकता पर प्रभाव डाल रही है । बहुत आवश्यक है कि हम इससे डरे नहीं और अपने शरीर को अंदर से मज़बूत बनाएं ।” दिल्ली की निगम पार्षद गुँजन गुप्ता ने एलान किया कि उनका संगठन हमेशा ही पत्रकारों के हितों के लिए आगे भी प्रयास करती रहेंगी।
डब्लूजेआई के महासचिव नरेंद्र भंडारी ने कहा कि मीडिया कर्मियों को इस समय फील्ड में कार्य करते हुए अपने तथा परिवार जनों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है,उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा किट की अभी शुरुआत है इस तरह की मुहिम पत्रकारों के लिए आगे भी जारी रहेंगी, इन दिनों दिल्ली के लगभग 123 मीडिया कर्मियों को राशन किट भी उपलब्ध करवाई गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि ये कोरोना बचाव सामग्री सिर्फ़ सांकेतिक है, हम पत्रकारों को इसे अपने दिनचर्या में शामिल करना ही होगा।
आज ठेंगडी भवन में आने वाले सभी पत्रकारो का पहले हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग किया गया।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts