Showing posts with label अपराध/वारदात. Show all posts
Showing posts with label अपराध/वारदात. Show all posts

Friday, January 24, 2020

विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, पति पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, पति पर मुकदमा दर्ज

बल्लभगढ़, नितिन बंसल । एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार झाड़सेंतली बल्लभगढ़ निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद कासिम ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी 19 वर्षीय बेटी निकहाट प्रवीण की शादी कुछ समय पूर्व झाड़सेंतली के ही रहने वाले मोहम्मद अफजल से की थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था और अक्सर उससे मारपीट करता था, जिसकी शिकायत कई बार उसकी बेटी ने उससे की थी और उसने कई बार अपने दामाद को भी समझा बुझाकर मामला शांत करवाया था। पीडि़त पिता ने बताया कि शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसके पति ने उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रुप दे दिया। जांच अधिकारी एसआई नरवत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरु कर दिए है।

Sunday, January 12, 2020

शहर में बढ़ रही हैं अपराध घटनाएं। पुलिस हो गई सुस्त और अपराधी हो गई चुस्त

   
      बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल

विशेष संपादकीय
बल्लभगढ़, नितिन बंसल ।
 बल्लभगढ़ शहर में अपराधों के ग्राफ में लगातार हो रहे इजाफे के चलते यहां के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। चोरी, छीना झपट्टी के साथ-साथ व्यापारियों पर लगातार हो रहे हमले और लूट की वारदातों से लोगों में रोष व्याप्त है और लोग इसे पुलिस प्रशासन की लचर कार्यशैली बता रहे है। पिछले तीन दिनों के दौरान लगातार व्यापारियों से हो रही लूट की घटनाओं से व्यापारियों के साथ-साथ दुकानदारों में भी भय का माहौल बना हुआ है, ऐसे दुकानदार व व्यापारी जो सुबह सवेरे अपने प्रतिष्ठान खोलते है और देर रात को घर लौटते है, बेहद चिंतित है और उन्हें अपनी जान माल की चिंता होने लगी है। पिछले तीन दिनों के दौरान लूट की वारदातों को सुलझाने में पुलिस पूरी तरह से असफल साबित हुई है। यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है लुटेरे हो गए चुस्त और पुलिस हो गई सुस्त। लोगों का कहना है कि यह सभी घटनाएं मेन मार्केट के निकटतम हुई है और जहां पर पुलिस चौकी आधे किलोमीटर 1 किलोमीटर के दायरे पर ही स्थित है। लोगों का कहना है कि स्थानीय कैबिनेट मंत्री ने शहर की मार्केट में वह मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे की घोषणा की है लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कैमरे नहीं लगे शहर के अन्य जगहों पर भी ऐसी वारदात से हो रही है शहर में गुंडा तत्व बहुत हावी होता जा रहा है। शहर की समाजसेवी मनोज अग्रवाल सेवाराम वर्मा महेश मित्तल श्री गोकुल वाले ललित बंसल मनोज गोयल का कहना है कि पुलिस प्रशासन बिल्कुल सुस्त हो चुका है जिसके चलते आपराधिक तत्व बिना रोक टोक अपराधों को अंजाम देते हैं

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts