Wednesday, August 27, 2025

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल जैन का पार्षदों व व्यापारियों ने किया अभिनन्दन


4 सितंबर को वल्र्डकप में निशाना लगाने के लिए चायना होंगे रवाना
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं फरीदाबाद नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर  अनमोल जैन का सोमवार की देर शाम उनके निवास वेदांता सोसायटी सेक्टर-2 बल्लभगढ़ पहुंच कर शहर के दो चचेरे भाई पार्षदों व शहर के व्यापारियों ने सहित अन्य लोगों ने अभिनन्दन किया। इस दौरान सभी ने अनमोल जैन को अपना आर्शीवाद देते हुए ओलंपिक में देश के लिए मैडल लाने का आर्शीवाद दिया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल जैन गत शुक्रवार की दोपहर कजाखिस्तान के शिमकेंट नामक शहर से 10 मीटर एयरपिस्टल में सिलवर मैडल जीतकर अपने घर लौटे थे। अनमोल के मैडल जीतने की खबर सुनने के बाद सोमवार की देर शाम पार्षद दीपक यादव, उनके चचेरे भाई पार्षद पवन यादव, शहर के व्यापारी अरविंद सिंगला, रोहताश मित्तल, उद्योगपति योगेश कुमार बंसल,कमल कुमार गुप्ता, संजय सहित अनेकों शहरवासियों ने अनमोल जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल पहनाकर और गुलदस्ते और पुरूस्कार देकर कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों पार्षदों ने कहा कि अनमोल जैन नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर और उन्होंने मैडल जीतकर देश व प्रदेश तथा शहर व फरीदाबाद नगर निगम का नाम रोशन किया है। इस दौरान व्यापारी रोहताश मित्तल व अरविंद सिंगला ने कहा कि अनमोल आज इस मुकाम तक अपनी मेहनत व लग्न से पहुंचा। उन्हें उम्मीद है कि अनमोल 2028 में होने वाले ओलंपिक में  अवश्य ही देश के लिए मैडल लाएगा। चाइना में सितंबर माह में 7 सितंबर से 15 सितंबर तक होने वाले वल्र्डकप में हिस्सा लेने के लिए अनमोल जैन 4 सितंबर को देश से रवाना होंगे। कोच राकेश सिंह ने बताया कि अनमोल चाइना में भी देश का नाम रोशन अवश्य करेगा।



No comments:

Post a Comment

Featured post

भाजपा द्वारा जारी वोट चोरी को रोककर बचाएंगे पंडित नेहरू की विरासत : मनोज अग्रवाल

प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर बल्लभगढ़ के कांग्रेसजनों ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। बल्लभगढ़ विधानस...

Popular Posts