Tuesday, February 25, 2025

वार्ड नंबर 41 से भाजपा प्रत्याशी महेश गोयल के लिए वोट की अपील करते हुए उनके समर्थक

वार्ड नंबर 41 से भाजपा प्रत्याशी भाई महेश गोयल जी के लिए वोट की अपील करते हुए उनके कार्यकर्ता व परिवारजन । साथ ही साथ भाजपा का पटका पहना कर हमारे ऋषि नगर व चावला कॉलोनी की देवतुल्य निवासियों का मान सम्मान किया । 
जय भाजपा -तय भाजपा 
टीम :- महेश गोयल वार्ड नंबर 41

Sunday, February 23, 2025

हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रही है छोटी चौपाल

मेला के अंतिम दिन रविवार को कलाकारों ने दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 23 फरवरी।
 38 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला के अंतिम दिन यानी रविवार को कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जब माही वे तेरे वेखन नूं चक चरखा गली दे विच डांवा..मीठे-मीठे पंजाबी व हिंदी गीतों से गायिका सुषमा शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सुनकर श्रोताओं के पांव सहज ही थिरकने लगे। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों ने छोटी चौपाल पर दर्शकों का जी भरकर मनोरंजन किया। वहीं मूल रूप से झज्जर निवासी व दुबई में रहने वाली करूणा राठौर टीना ने सांस्कृतिक मंच से अपने नृत्य के माध्यम से देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
पंचकुला से आई गायिका सुषमा शर्मा ने प्रसिद्ध हरियाणवी गीत मेरे सिर पै बंटा टोकणी, मेरे हाथ मै नेजूं डोल, मैं पतली सी कामणी सुनाया तो लड़कियां अपनी सीट से उठकर उनके साथ नाचने लगीं। कजरा मोहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला, कजरे ने ले ली मेरी जान, हाय रे मैं तेरे कुर्बान.. गीत को भी श्रोताओं ने बहुत पसंद किया। सुरमेदानी वरगा है मेरा माही..पंजाबी गीत की मधुर प्रस्तुति सुनकर श्रोताओं का मन झूम उठा। महाकुंभ पर उनके गाए गीत बारह बरस के बाद हमारा पावन मेला आया है, गंगा किनारे डुबकी लगाकर जय-जय घोष लगाया है..हर-हर गंगे को भी श्रोताओं ने तालियां बजाते हुए सुना।
छोटी चौपाल पर रिचा चौहान व उनके ग्रुप का हरियाणवी लोकनृत्य देखने लायक था। लोक गायक वेद प्रकाश व उनके साथियों की सांग प्रस्तुति काफी सराही गई। यहां हरपाल नाथ की पार्टी ने बीन वादन, ढोल व तूंबा बजाकर मस्त धुनों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। निर्भय शंकर ने गिटार वादन से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रेम देहाती ने पुरानी तर्जों पर आधारित हरियाणवी रागनी सुनाकर लोक संस्कृति की छाप छोड़ी। सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल का मंच श्रोताओं को दिन भर अपने साथ बांधने में कामयाब रहा।
--------------
फोटो परिचय--01,02,03--सूरजकुंड मेला की छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती दुबई से आई कलाकार करूणा राठौर टीना।
--------------

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में अवॉर्ड पाकर प्रफुल्लित हुए शिल्पकार-केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शिल्पकारों का किया सम्मान



सूरजकुंड (फरीदाबाद), 23 फरवरी।
38वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी कार्य तथा बिजली श्री मनोहर लाल के हाथों मिले अवार्ड पाकर शिल्पकार काफी प्रफुल्लित हुए। रविवार को सूरजकुंड शिल्प मेला का भव्य रूप से समापन समारोह किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल रहे। वहीं समापन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति हरियाणा सरकार में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं पूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा व सतीश फागना की रही जबकि हरियाणा सरकार में पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता रही। समापन समारोह में शिल्पकार, बुनकरों को अपनी बेहतरीन कला प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया।
यह हुए सम्मानित :
मुख्य अतिथि द्वारा आंध्र प्रदेश की डी शिवाना को लैदर पपैट के लिए परंपरागत अवॉर्ड, गुजरात की मगन बाई को तांगालिया के लिए कला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कला मणी अवॉर्ड से पश्चिम बंगाल की कल्पना चित्रकार को बंगाल पटचित्र, राजस्थान के के.के. सोनी को अस्थि शिल्प, पश्चिम बंगाल के आशीष मालाकर को शोलापथ शिल्प, ओडिशा के अर्जुन मुंडा को धान शिल्प, हिमांशु शेखर पंडिया को तुम्बा हस्तशिल्प, गगन बाई गुइन को तुषार सिल्क, हरि शंकर मेहर को इकत शिल्प, गुजरात के बिछरलाल खेमजी बाई को कच्छ शिल्प के लिए सम्मानित किया गया। कला निधि अवॉर्ड से बिहार की बोवा देवी को मिथिला पेंटिंग, ओडिशा के निरंजन मोहराना को पटचित्र, सुशांत कुमार दास व शक्ति धन नायक को कोनार्क स्टोन कार्विंग, आंध्रप्रदेश के पुद्दुरु श्रीनिरासुलु कलमकारी, हिमाचल प्रदेश की हेमा देवी को किन्नौरी स्टॉल, ओडिशा के बिचित्रा मेहर को संबलपुरी इकत और पश्चिम बंगाल के नजीज शेख को जामदानी के लिए सम्मानित किया गया। कलाश्री अवॉर्ड से उत्तर प्रदेश के द्वारिका प्रसाद सोनी को शजर पत्थर कला, मध्य प्रदेश की कांता कांसे बाई खड़से को खजूर शिल्प, हिमाचल प्रदेश की अनीता को बुनाई टैंटिंग और कढ़ाई सामान, दिल्ली के दीपांशु को मेटल आर्टवेयर, आंध्र प्रदेश के सुंघरलक्ष्मी नारायण को मछलीपट्टनम कलमकारी, उत्तर प्रदेश के मुकुंद लाल मोर्या को तनहोइरंगकैट, ओडिशा के रामचंद्र साहू को ताड़ के पत्ते पर नक्काशी और चित्रकारी तथा पश्चिम बंगाल के अलक कुमार जाना को मदुरकाठी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट फॉरेन अवॉर्ड से श्रीलंका के ई.ए.डब्ल्यू. पुष्पा कुमारा को नारियल के खोल पर शिल्प, आर्मेनिया देश के अर्मेनुही खाचटर्यन को लोक शिल्प और जिम्बाब्वे के तेंबा मालंग को कालीन के लिए सम्मानित किया गया।
--------
फोटो परिचय----सूरजकुंड मेले में शिल्पकार और बुनकरों को उनके बेहतरीन कला प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति।
--------


फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तिगांव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल

निकाय चुनाव में एक तरफा जीत कमल के फूल की होगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
2 मार्च को जनता रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर खुशहाली और समृद्धि का कमल खिलाएगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
फरीदाबाद में चार रोड शो मे मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की
फरीदाबाद 23 फरवरी। भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी और भाजपा पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चार रोड शो निकालकर जनता से नगर निगम चुनाव में कमल खिलाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है,स्थानीय निकाय चुनाव में एक तरफा जीत कमल के फूल की होगी। सभी रोड शो में उमड़े जनसैलाब से गदगद सीएम सैनी ने कहा कि आज के ऐतिहासिक रोड शो में जनता-जनार्दन ने अपने प्यार और आशीर्वाद के रूप में फूल बरसाए हैं। रोड शो के दौरान हुए स्वागत और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 मार्च को प्रदेश की जनता-जनार्दन भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर रिकॉर्ड मतों से खुशहाली और समृद्धि का कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहा प्यार और आशीर्वाद ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा की एकतरफा जीत होगी और नॉन स्टॉप विकास के लिए हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त होते हुए कहा कि जो अपार भीड़ रोड शो में उमड़ रही है वो 2 मार्च को वोट के रूप में तब्दील होगी और भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ट्रिपल इंजन की सरकार में सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर मेयर बनेगी और सभी वार्डों में कमल खिलेगा।  

एकजुट होकर कमल खिलाएं, क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मेरी : नायब
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की नॉन स्टॉप सरकार और क्षेत्र की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निकाय चुनाव प्रदेश को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप लोग एकजुट होकर कमल खिलाएं,आपके क्षेत्र का विकास और तरक्की की जिम्मेदारी मेरी होगी।

एक झलक पाने को उमड़ा हुजूम
 
सभी रोड शो के दौरान लोगों में मुख्यमंत्री नायब सैनी की झलक पाने की ललक थी। नायब सैनी के लिए एक अलग तरह का लगाव रोड शो के दौरान लोगों में नजर आया। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया और फूल बरसाए। रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े ही सरल अंदाज में हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और 2 मार्च को कमल के फूल के निशान पर वोट देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने बल्लभगढ़ से की रोड शो की शुरूआत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़ विधानसभा से रोड शो का शुभारंभ किया। बल्लभगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और भाजपा के वार्ड 3 प्रत्याशी रवि कश्यप,वार्ड 4 प्रत्याशी संगीता भारद्वाज, वार्ड 40 नवीन चेची, वार्ड 41 महेश गोयल, वार्ड 42 योगेंद्र सैनी, वार्ड 43 श्रीमती स्वराज सिंह, वार्ड 44 प्रदीप तोंगड, वार्ड 45 श्रीमती किरण बाला, वार्ड 46 सोहनवीर के लिए समर्थन माँगा। बल्लभगढ़ विधानसभा रोड शो में मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, ज़िला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता मीडिया सह प्रभारी राज मदान उपस्थित रहे।

सीएम सैनी ने दूसरा रोड शो एनआईटी विधानसभा में विधायक सतीश फागना, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के साथ निकाला और सीएम ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी एवं वार्ड -1 प्रत्याशी मुकेश डागर, वार्ड-2 राजेश डागर, वार्ड-5 शीतल खटाना,वार्ड-6 गायत्री देवी, वार्ड-7 सविता भड़ाना, वार्ड -8 राकेश देवी लोहिया,वार्ड-9 संगीता भाटिया, वार्ड-11 बबिता भड़ाना, वार्ड-10 भगवान सिंह के समर्थन में निकाला और लोगों से वोट देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने बड़खल विधानसभा में विधायक धनेश अदलख़ा, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के साथ रोड शो निकालकर मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी एवं वार्ड 12 श्रीमती सुमन बाला, वार्ड 13 श्री हरि कृष्ण गिरोती, वार्ड 15 जसवंत सिंह, वार्ड 16 मनोज नासवा, वार्ड 17 श्रीमती शोभा, वार्ड 18 कर्मबीर सिंह बैंसला, वार्ड 19 जगत सिंह, वार्ड 20 संदीप चपराना, वार्ड 21 वीरेंद्र भड़ाना (बिंदे), वार्ड 22 हरेंद्र कुमार (भड़ाना), वार्ड 23 गजेन्द्र भड़ाना (लालाजी) को विजयी बनाने की अपील।

मुख्यमंत्री सैनी ने तिगाँव विधानसभा में खाद्य मंत्री राजेश नागर, टेकचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के साथ मेयर प्रत्याशी एवं तिगांव विधानसभा में वार्ड 24 अजय प्रताप भड़ाना, वार्ड 25 श्रीमती सीमा सुमंत, वार्ड 26 लाल कुमार मिश्रा, वार्ड 27 सरोज शीशराम, वार्ड 28 अमित भारद्वाज, वार्ड 29 अजय सिंह बैंसला, वार्ड 30 अनिल नागर, वार्ड 34 संजीव कुमार, वार्ड 38 श्रीमती अनीता कुमारी के समर्थन में रोड शो निकालकर मुख्यमंत्री ने जनता से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास को गति देने की अपील की।


Wednesday, February 12, 2025

ईवीएम की भाजपा सरकार हर मोर्चा पर विफल: सुमित गौड


अमेरीका ने भारतीयों पर किया अमानवीय व अपमानजनक व्यवहार: सुमित गौड
कांग्रेस के सह जिला प्रभारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन
पलवल,11 फरवरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पलवल जिले के सह-जिला प्रभारी सुमित गौड ने भाजपा को ईवीएम की सरकार बताते हुए हर मोर्चा पर विफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ही सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर प्रश्रचिन्ह् लगा रहे हों, ऐसी सरकार लोगों का क्या भला कर सकती है। उन्होंने भाजपा को जुम्लों व जातिवाद तथा धर्म की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोगों के विश्वासमत से नहीं बल्कि ईवीएम से बनी सरकार है इसलिए उसे लोगों के हितों की परवाह नहीं है बल्कि सरकार में बैठे नेता हवा-हवाई होकर ऐस करने में लगे हैं। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारतीयों को हथकड़ी और पांव में बेडिय़ां पहनाकर भारत भेजने की घटना को पूरी तरह से अमानवीय और अपमानजनक बताते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों हैं। श्री गौड मंगलवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वह यहां जिला के सह-प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत पहली बार जिला कांग्रेस की बैठक लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर उनका कांग्रेसजनों द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ कांग्रेस की हरियाणा साऊथ जोन कोऑर्डीनेशन कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सह-संयोजक व युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरे सिंह पोसवाल, कांग्रेस के जिला कनवीनर एसके शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दिनेश पोसवाल, मायनॉरटी के वरिष्ठ नेता रोहित खान, सतीश मांडोतिया, पूर्व पार्षद इरफान व डॉ. यशपाल मावई, महीपाल, बिजेन्द्र, रामनिवास, श्यामबीर, नीरज, योगेश, सुखदेव, रमेश सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। इसके उपरांत उन्होंजिला सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अमेरिका द्वारा भारत के नागरिकों के साथ जो घटिया बर्ताव व अपमानजनक कार्य किया है उसको लेकर जिला उपायुक्त की मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सोंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी भी की।
जिला कांग्रेस सह-प्रभारी सुमित गौड ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रुप में आमजन की आवाज सडक से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार को हरियाणा में बने सौ दिन का समय बीत चुका है, लेकिन भाजपा का विकास ढूंढे नहीं मिल रहा है, यह केवल कागजों में विकास करते है, जबकि जमीनी स्तर पर यह शून्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस कमेटी धरने-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार के विकास की पोल खोलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भय-भ्रटाचार का आलम है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी का सर शर्म से झुका हुआ है और देश के प्रधानमंत्री मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों को अमेरिका से हथकड़ी और पांव में बेडय़िां पहनाकर भेज दिया गया, जो की पूरी तरह से अमानवीय और अपमानजनक है। यहां तक कि महिलाओं और छोटे बच्चों को भी जंजीरों से जकड़ कर भेजना यह एक अमानवीय और क्रूर कृत्य है। क्या केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों का इसी तरह अपमान होते देखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए का कि केंद्र सरकार को भारतीय नागरिकों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार के लिए अमेरिका से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि डंकी रूट से भारतीयों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर भी सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले लोगों के साथ धोखा ना हो और देश को शर्मसार न होना पडे। क्योंकि इस कृत्य से भात देश की विश्व में छवि खराब हुई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित गौड ने प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो भाजपा नगर निकाय के चुनाव बैलेट पेपर पर कराए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश की जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

फोटो-
पलवल के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस के सह-जिला प्रभारी सुमित गौड, साथ हैं हरियाणा साऊथ जोन कोऑर्डीनेशन कमेटी के सदस्य फिरे सिंह पोसवाल व जिला संयोजक एसके शर्मा।

Tuesday, February 11, 2025

पूज्य श्री भैया जी महाराज का 15 फरवरी को बल्लभगढ़ आगमन में होगा जोरदार स्वागत

फोटो 9बंसल-1
कैप्शन : पूज्य श्री भैया जी महाराज। छाया : नितिन बंसल
बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। बल्लभगढ़ शहर के रहने वाले पूज्य श्री भैया जी महाराज को श्रीमद् जगतगुरु गद्दी पर अभिलिपत होने पर उनका बल्लमगढ़ समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। महाराज जी प्रयागराज में चल रहे महास्नान में शामिल थे और उनको यह उपाधि वहीं से प्राप्त हुई। उनके प्रयागराज से आगमन पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही यात्रा गुजरेगी उसमें संगम के जल का छिडक़ाव महाराज जी द्वारा किया जाएगा ताकि जो लोग प्रयागराज नहीं जा पाए उनको भी जल का आशीर्वाद मिल सके। यह स्वागत समारोह आगामी 15 फरवरी को सुबह 10 बजे बल्लमगढ़ के चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत समारोह रखा गया है जहां से महाराज जी की शोभायात्रा आरंभ होकर मैन बाजार बल्लमगढ़ से होते हुए बाबा जी के आश्रम आनंद धाम रघुवीर कॉलोनी पहुंचेगी। इस दौरान शहर के सभी समाजसेवी और धार्मिक लोग इस विशाल शोभायात्रा में भाग लेंगे और साथ ही आश्रम आनंद धाम में महाराज जी के आशीर्वाद स्वरुप विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। हमारा देश धर्म प्रधान देश है इस तरह की आयोजनों से हमारी संस्कृत और धार्मिक धरोहर हमारे आने वाली पीढियां को ज्ञान प्रदान करती रहती है। इस आयोजन के दौरान बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, समाजसेवी शिक्षाविद दीपक यादव, कुशल ठाकुर, अभिषेक दिक्षित, पूर्व पार्षद दीपक यादव दीपक चौधरी, पूर्व में विधायक बल्लमगढ़ रही शारदा राठौर और कांग्रेस के युवा समाजसेवी गिरीश भारद्वाज साथ ही वैश्य समाज के मनोज अग्रवाल इस शोभायात्रा में शामिल होंगे और पैदल चलकर ही आनंद धाम आश्रम पर पहुंचेंगे। प्रयागराज में जो यह संगम स्नान है यह 144 सालों बाद आया है जिसमें महाराज जी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई। यह बल्लमगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts