Tuesday, February 11, 2025

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

 

दिल्ली की जनता जनार्दन ने  केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका : राजकुमार वोहरा

 

 दिल्ली की जनता ने लगाई,  मोदी की गारंटी पर मोहर  : राजकुमार वोहरा

 

 

फरीदाबाद 08 फ़रवरी I  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि हरियाणा की जीत से चला भाजपा का विजय रथ महाराष्ट्र होते हुए  दिल्ली पहुँच गया और मोदी जी की गारंटी और भाजपा सरकार के विकास कार्यों की ताकत से भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड फैंका I केजरीवाल पर निशाना साधते हुए श्री वोहरा ने कहा कि केजरीवाल झूठ और फरेब का नेरेटिव फैलाकर, फ्री की रेवड़ी बांटकर दिल्ली  विधानसभा चुनाव मे इस बार भी वोट बटोरना चाहता था  लेकिन दिल्ली की देवतुल्य जनता ने केजरीवाल को नकार दिया I  जनता ने दिल्ली में भाजपा और मोदी जी में आस्था जताई और भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार चुनी I

 

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष  राजकुमार वोहरा के नेतृत्व  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत की ख़ुशी में मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों  की थाप पर नृत्य कर जीत की ख़ुशी मनाई I  भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी I श्री वोहरा ने दिल्ली की देवतुल्य जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की I इस अवसर पर जिला  प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा,मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, सुखवीर मलेरना, जिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया, अमित मिश्रा, राज मदान, विवेक मिश्रा, वीरेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

 


Thursday, February 6, 2025

हर वर्ष की तरह आज होगा 38 में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन

विपुल गोयल के अनुमोदन से अमन गोयल ने खेड़ी रोड के निकट तीन M-25 सड़क निर्माण का किया शिलान्यास


वार्ड 28 के ₹6.48 करोड़ के विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास निरंतर जारी है। इसी क्रम में, मंत्री विपुल गोयल की स्वीकृति के तहत भाजपा नेता अमन गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद वार्ड 28 में खेड़ी रोड के निकट भारत कॉलोनी, कमल सारौत वाली गली एवं पिंटू वाली गली में ₹26.59 लाख की लागत से तीन M-25 सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 28 में ₹6.48 करोड़ की लागत से संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने "नॉन-स्टॉप हरियाणा, नॉन-स्टॉप फरीदाबाद" के भाजपा के संकल्प को दोहराया।

अमन गोयल ने बताया कि ₹1.66 करोड़ की लागत से डेयरी योजना कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़कों के निर्माण का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार, श्रीराम कॉलोनी में विभिन्न सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है। हरि नगर में ₹30 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स से सुसज्जित मार्गों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया हैइसके अलावा, न्यू भारत कॉलोनी में ₹53 लाख की लागत से जल एवं सीवर लाइन तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़कों का कार्य मार्च तक पूरा होने की घोषणा की गई। खेड़ी रोड के निकट विभिन्न गलियों में ₹27 लाख की लागत से विकास कार्य संपन्न हुआ है, जबकि भारत कॉलोनी में ₹45 लाख की सरकारी निधि से पी/एल एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य किया जाएगा। बताशा कॉलोनी में भी ₹49.5 लाख के निवेश से इंटरलॉकिंग टाइल्स युक्त सड़क का निर्माण पूरा होने के अंतिम चरण में है।इसी प्रकार, 45 फीट रोड, हरि नगर पार्ट-1 में RMC M-30 और इंटरलॉकिंग M-40 के कार्य हेतु ₹41 करोड़ का निवेश किया गया है। इसी तरह, जीवन नगर और वजीरपुर में भी ₹71.34 लाख की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, डेयरी स्कीम और 45 फीट रोड पर हाइड्रोलिक रोटरी ड्रिलिंग तकनीक से 2 ट्यूबवेल बोरिंग का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

फरीदाबाद में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए "उत्कृष्ट फरीदाबाद" के लक्ष्य के तहत हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक उड्डयन मंत्री एवं फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल ने विभिन्न अवसरों पर कई विकास कार्यों की घोषणा, शिलान्यास एवं उद्घाटन किए हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए वार्ड 28 में चल रहे सफल विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिससे विकास-केंद्रित, सुशासन और पारदर्शी शासन का उदाहरण पेश किया जा सके।

Saturday, February 1, 2025

मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों की अपेक्षा व आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट: राजकुमार वोहरा

विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ने वाला बजट : राजकुमार वोहरा

 

फ़रीदाबाद 1 फ़रवरी । भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने केन्द्रीय वितमंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश के मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों की अपेक्षा व आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट है और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है । माननीया वित्तमंत्री जी ने बजट में मध्यम वर्ग के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया है जिससे मध्यम वर्ग मजबूत होगा । यह गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं की आकंक्षाओं का पूर्ण करने वाला बजट है । बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी सौगात देते हुए 1 लाख रुपये महिना यानि 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स की छूट माध्यम वर्ग को मजबूत बनाएगी । ग्राम अर्थव्यवस्था और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है । यह बजट एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक बनेगा । श्री वोहरा ने कहा कि एक सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी एवं विकसित भारत की तरफ कदम बढाने वाले बजट के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और हार्दिक बधाई देता हूँ ।

Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts