Tuesday, February 11, 2025

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

 

दिल्ली की जनता जनार्दन ने  केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका : राजकुमार वोहरा

 

 दिल्ली की जनता ने लगाई,  मोदी की गारंटी पर मोहर  : राजकुमार वोहरा

 

 

फरीदाबाद 08 फ़रवरी  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि हरियाणा की जीत से चला भाजपा का विजय रथ महाराष्ट्र होते हुए  दिल्ली पहुँच गया और मोदी जी की गारंटी और भाजपा सरकार के विकास कार्यों की ताकत से भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड फैंका I केजरीवाल पर निशाना साधते हुए श्री वोहरा ने कहा कि केजरीवाल झूठ और फरेब का नेरेटिव फैलाकर, फ्री की रेवड़ी बांटकर दिल्ली  विधानसभा चुनाव मे इस बार भी वोट बटोरना चाहता था  लेकिन दिल्ली की देवतुल्य जनता ने केजरीवाल को नकार दिया I  जनता ने दिल्ली में भाजपा और मोदी जी में आस्था जताई और भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार चुनी I

 

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष  राजकुमार वोहरा के नेतृत्व  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत की ख़ुशी में मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों  की थाप पर नृत्य कर जीत की ख़ुशी मनाई I  भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी श्री वोहरा ने दिल्ली की देवतुल्य जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की इस अवसर पर जिला  प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा,मनोज वशिष्ठजिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, सुखवीर मलेरनाजिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया, अमित मिश्रा, राज मदान, विवेक मिश्रा, वीरेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

 


No comments:

Post a Comment

Featured post

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं...

Popular Posts