Saturday, March 21, 2026

जैन समाज रत्न से सम्मानित होंगे उद्योगपति राजकुमार जैन ओसवाल


महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में होगा सम्मान

केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य रहेंगे मौजूद
नई दिल्ली में 31 मार्च को होगा भव्य आयोजन

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक।फरीदाबाद के उद्योगपति एवं समाजसेवी राजकुमार जैन ओसवाल आगामी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में दिल्ली में जैन समाज रत्न अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय दिल्ली के समस्त जैन समाज द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया। महोत्सव दिल्ली के भगवान महावीर मेमोरियल हॉल में 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित भगवान महावीर मेमोरियल हॉल में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। जिसमें जैन समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समारोह में आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्यों द्वारा आशीर्वचन दिए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रविंद्र सिंह इंद्रराज, बांसुरी स्वराज तथा श्याम जाजू शामिल होंगे। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के उपायुक्त राजा बांठिया द्वारा विषय प्रस्तुति भी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, राजकुमार जैन ओसवाल को समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इस आयोजन के आयोजकों में के. एल. जैन (अध्यक्ष, भगवान महावीर मेमोरियल समिति) तथा दिनेश दोषी (अध्यक्ष, जैन महासभा दिल्ली) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बता दे कि 90 वर्षीय उद्योगपति राज कुमार जैन फरीदाबाद में ओसवाल कास्टिंग्स (ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) के चेयरमैन है। इनका जीवन समाजसेवा, धार्मिक आस्था और उद्योग जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियों का संगम रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़े रहकर उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और देश-विदेश में जैन समाज का नाम रोशन कर चुके हैं।
अब तक यह मिला हैं सम्मान
श्रावक रत्न (1999, पालनपुर)
-समाज रत्न (2001, फरीदाबाद)
-जैन रत्न (2004, नागपुरा)
-शासन रत्न (2005, फरीदाबाद)
-समन्वय सौरभ (2014)
-समन्वय सेतु अलंकरण (2017, विज्ञान भवन, नई दिल्ली)
-दिल्ली गौरव अवॉर्ड (2024)
-सेवा रत्न अवॉर्ड (2025)
-रोटरी लिगेसी लीडर अवॉर्ड (2025)

No comments:

Post a Comment

Featured post

मुंबई-गोवा भ्रमण पर जाएगा न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब, बैठक में बनी सहमति

फरीदाबाद। नितिन बंसल।न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के आगामी भ्रमण कार्यक्रम को ल...

Popular Posts