Friday, March 13, 2026

इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग, ढाबे व होटल संचालकों की बढ़ी परेशानियां

फरीदाबाद नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान संपादक।
भारत की रसोई में दैनिक उपयोग आने वाली एलपीजी गैस की कमी जहां पूरे देश में हो रही है। इसका कारण भारत से करीब 3000 किलोमीटर दूर ईरान में चल रही जंग का असर है। होटल और रेस्टोरेंट में रोजाना सिलेंडर की जरूरत पड़ती है जिसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण से रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ गए हैं। घरों में लोगों को सिलेंडर की कमी होने लगी है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ शहर में भी एलपीजी संकट मंडरा रहा है। बल्लभगढ़ के गैस एजेंसी ऊपर उपभोक्ताओं की लंबी कतर लगी हुई है। बुकिंग होने के बावजूद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं जनता परेशान है लोगों ने अपनी गैस बुकिंग 20 तारीख फऱवरी को करवा रखी है लेकिन आज की डेट तक उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कभी तो एजेंसी कहती हैं कि लोग की केवाईसी नहीं हुई है और कुछ एजेंसियां सिलेंडर न होने का कह रहे है बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित विनोद गैस एजेंसी पर सुबह लगभग 6 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बल्लमगढ़ शहर के कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनता के रोजाना उपयोग में आने वाली गैस की भी पूर्ति नहीं कर पा रही है जिसके चलते लोगों को ब्लैक में मोटा भारी रकम देकर बाहर से सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है जो उनके बजट को बिगाड़ रहा है कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल साबित हो रही है चाहे वह सफाई व्यवस्था हो चाहे वह रोड व्यवस्था हो और लोगों की जरूरत के सामानों की आपूर्ति करने की बात हो सभी क्षेत्र में यह सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल साबित हो रही है। गैस आपूर्ति करने वाली तीन एजेंसियां भारत गैस इंडियन गैस हिंदुस्तान पैट्रोलियम गैस सभी एजेंटीयों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुए है।
इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग
गैस सिलेंडर की इस कमी के चलते बाजारों में इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक स्टोर संचालक से जब हमने बात करी तो उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोग इंडक्शन चूल्हे जो की बिजली से चलते हैं। उनका इस्तेमाल करने पर मजबूर हो गए हैं बीते 3 दिन में बल्लभगढ़ बाजार के इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में इजाफा आया है। सरकार द्वारा कोयला सप्लायरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह राज्य से ताल में बैठकर उन इलाकों में खोल की आपूर्तियां सुनिश्चित करें जहां पर गैस की कमी है इस योजना के तहत होटल रेस्टोरेंट छात्रावास और शाम तक रसोइयों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि खाना बनाने जैसी जरूरत सेवाएं बाधित ना हो
कमर्शियल गैस की कमी से होटल और छोटे दुकानदार परेशान
कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब फरीदाबाद के होटल, रेस्टोरेंट और छोटे खाद्य व्यवसायों पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर न मिलने के कारण कई छोटे रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कमर्शियल गैस की लगातार कमी के चलते बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट भी संकट में आ गए हैं। कई स्थानों पर गैस की पूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मिठाई बनाने वाले दुकानदारों और छोटे भोजनालयों को हो रही है। गैस उपलब्ध न होने के कारण कई दुकानदार मजबूरी में लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन जलाकर मिठाइयाँ और पकवान बनाने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कई साल पहले के समय की याद दिला रही है, जब गैस की सुविधा कम हुआ करती थी और लोग ईंधन जलाकर ही भोजन पकाते थे। अब गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण वही पुराना दौर फिर से लौटता नजर आ रहा है। व्यापारियों के अनुसार इसका कारण भारत से करीब 3000 किलोमीटर दूर ईरान में चल रही जंग का असर है। होटल और रेस्टोरेंट में रोजाना सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। वर्तमान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे स्थानीय बाजार और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि कमर्शियल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों का कारोबार दोबारा सामान्य हो सके। उधर गैस की कमी के चलते कोयले और ईधन की मांग बढ़ी है वहीं गैस की कालाबाजारी भी जोरों पर चल रही है, घरेलू गैस सिलेंडर व कमर्शियल सिलेंडर बाजार में तिगुने व चौगुने दामों पर बिक रहे है। हालांकि सरकार यह कह रही है कि एलजीपी गैस की कमी नहीं है,इसके बावजूद बाजार में खुलेआम इसकी ब्लैक जारी है।


No comments:

Post a Comment

Featured post

इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग, ढाबे व होटल संचालकों की बढ़ी परेशानियां

फरीदाबाद नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान संपादक। भारत की रसोई में दैनिक उपयोग आने वाली एलपीजी गैस की कमी जहां पूरे देश में हो रही है। ...

Popular Posts