Monday, January 27, 2025

ब्रेकिंग

हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 

अब राज्य के बुजुर्गों को हर महीने 3500 रुपये की पेंशन दी जाएगी। 

यह फैसला मुख्यमंत्री सैनी सरकार ने बुजुर्गों को आर्थिक सहायता और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।

 इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जल्द ही सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

Thursday, January 23, 2025

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ हुआ पराक्रम दिवस का आयोजन

बल्लभगढ़ शहर की सबसे पुरानी शिक्षण संस्थान अग्रवाल कॉलेज के परागण मे  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2025 को बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता और प्राचार्य डॉo संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया था। डॉo सचिन गर्ग, डॉo सीमा मलिक और सहायक प्रोफेसर सुश्री लक्ष्मी ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस पराक्रम दिवस पर छात्रों को नेताजी के जीवन, उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति के बारे में बताया गया। छात्रों ने नेताजी के आदर्शों को अपनाने और उनके बलिदानों को याद रखने का संकल्प लिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनकी वीरता और देशभक्ति आज भी हमें प्रेरित करती है।
इस कार्यक्रम में श्री नंदकिशोर, सुश्री मेनका, सुश्री अफरीन और सुश्री पूनम शर्मा भी उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन मार्किट में जनहित सेवा संस्था ने बोस की जंयती मनाई



बोस के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता:- सन्तसिहं हुड्डा

महाराजा अग्रसेन मार्किट के सहयोग से सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती पर एक संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें नमन किया । संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे मार्किट के प्रधान लक्की वर्मा ने नेताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व देश सेवा करनी चाहिए। संस्था के प्रधान संतसिहं हुड्डा ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज हम खुले में जो सांस ले रहे है वह अपने शहीदो की बदौलत ले रहे है। हम उनकी कुर्बानी व बलिदान को कभी भुला नहीं सकते वे हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगे। इस अवसर पर मयंक जैन व गजेन्द्र यादव ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवा शक्ति को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है। इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत व सचिव सुनील शास्त्री ने कहा कि हम अपने वीर शहीदों को नमन करते है ओर उनके बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। हमारी धरती वीरो की धरती है। हम अपने देश को भारत माता कहकर पुकारते है। स्कूलो के पाठ्यक्रम में हमारे महापुरुषों, राजाओं व शहीदों के जीवन गाथाओं को जोड़ना चाहिए। जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले। इस अवसर पर संगोष्ठी में मुख्य रूप से संस्था के प्रधान संत सिंह हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत, मार्किट के प्रधान लक्की वर्मा, गजेन्द्र यादव, मयंक जैन, सत्यम, सुनील शास्त्री, देविचरण वैष्णव, पं ओमदत्त शास्त्री ने विशेष रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित कर नेताजी को याद किया।

Tuesday, January 21, 2025

अग्रवाल कॉलेज ने निकाली एड्स व टीबी जागरूकता रैली


बल्लभगढ़ नितिन बंसल संपादक।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की रेड रिबन इकाइयों के द्वारा आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एड्स व टीबी जागरूकता के लिए एक रैली का आयोजन किया गया l 
कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ० केo एलo कौशिक ने रैली को हरी झंडी दिखाई I रैली व अतिथि व्याख्यान के आयोजन की सद्प्रेरणा अग्रवाल कॉलेज के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी से मिली l 
रैली में लगभग 50 स्वयं सेवकों ने भाग लिया I रैली के तत्पश्चात पखवाड़े के अंतर्गत आज ही टीबी व एड्स जागरूकता के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया I आयोजन के मुख्य वक्ता बादशाह खान हॉस्पिटल से आए श्री पंकज नागर जी रहे I  उन्होंने अपने वक्तव्य में एचआईवी एड्स व टीबी के कारणों, रोग से संबंधित भ्रांतियों व बचाव के बारे संक्षिप्त विवरण दिया  l 24 जनवरी को पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, कॉलेज की रेड रिबन क्लब की इकाइयां वर्ष भर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता जी की देख-रेख में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है l 
इन अवसर पर कॉलेज की रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ० गीता गुप्ता, कोऑर्डिनेटर डॉ० रेखा सेन, श्री लवकेश,  डॉ० रेणु बाला व यूथ रेड क्रॉस के काउन्सलर श्री सुभाष जी मौजूद रहे l

Friday, January 17, 2025

फरीदाबाद के विकास को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

फरीदाबाद नितिन बंसल संपादक।
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल अत्यंत सक्रियता के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए जुटे हुए हैं। क्षेत्र की जनता द्वारा चुने जाने के बाद से ही वह बुनियादी कार्य एवं विभिन्न परियोजनाओं को लेकर सकारात्मकता के साथ कार्य कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत, शुक्रवार को विपुल गोयल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके नई दिल्ली आवास पर मुलाकात की। बैठक में फरीदाबाद और हरियाणा के सड़क, राजमार्ग और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

विपुल गोयल ने फरीदाबाद की जनता की ओर से मांगें रखते हुए कुछ परियोजनाओं पर शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया। उन्होंने नितिन गडकरी को फरीदाबाद क्षेत्र सहित देशभर में की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए धन्यवाद दिया और उनकी उपलब्धियों के प्रति प्रशंसा व्यक्त की।

बैठक में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष फरीदाबाद के लिए आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की साधारण जनता एवं उद्योग जगत को प्राप्त होगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने फरीदाबाद सेक्टर 37 बाईपास से कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे तक एक सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करने का भी प्रस्ताव क्षेत्र की जनता की ओर से रखा। इसके साथ ही विपुल गोयल ने नेशनल हाईवे 2 को मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली डिवाइडिंग सड़कों का नवीनीकरण और सौंदर्यकरण करने का भी अनुरोध किया।

बैठक के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू होगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा।

विपुल गोयल ने 65% से अधिक मतों से जीत दर्ज करते हुए हरियाणा में भाजपा के सबसे अधिक मतों से विजयी उम्मीदवार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्धता ने क्षेत्र की जनता के बीच भरोसे को और मजबूत किया है।

नितिन गडकरी ने बैठक में पेश किए गए प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Saturday, January 11, 2025

अवैध रुप से नशे पर रोक लागने में प्रशासन-पुलिस बेअसर साबित

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (संपादक)। फरीदाबाद सहित बल्लमगढ़ शहर में अवैध रूप से बिकने वाले नशे पर रोक लगाने में जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से बेअसर साबित हो रहे है। कहने को पुलिस द्वारा समय-समय पर नशा तस्करों को पकड़ती रहती है, इसके बावजूद जिले में हीरोइन, सुल्फा, सुलोचन जैसे नशे की आपूर्ति का सिलसिला बदस्तूर जारी है और युवा इन नसों का शिकार हो रहा है जिसको रोक पाने में पुलिस प्रशासन फेल साबित हो रहा है। हालांकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद में और बल्लमगढ़ में चल रहे नशे के कारोबार का आहार करते हुए पुलिस में बीते 2024 में करीब 356 मुकदमे दर्ज कर दिए हैं और 474 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की अनुसार नशे के खिलाफ प्रदेश भर में बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में सबसे अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से सबसे अधिक गांजे की बरामदगी की गई है। साल 2024 में पुलिस ने करीब 565 किलो गांजा बरामद किया, इसके बाद 30 किलो चूरा पोस्ट जब्त किया गया। अधिकारियों का यह भी कहना है कि पुलिस इंजेक्शन हीरोइन आदि जब्त किया है । अधिकारियों का कहना है कि शहर में कम मात्रा में भी नशे के सामान बेचने वाले के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यह नशा तस्कर और शराब तस्कर शहर में दिनदहाड़े नशे को बेकते हुए दिख जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कम मात्रा में भी नशे के सामान बेचने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस 5 से 10 ग्राम तक के नशे के सामान रखने वालों को गिरफ्तार का जेल पहुंचा रही है। पुलिस आमजनों तक पहुंचने के वाले नशे की सोर्स को खत्म करने में लगी हुई है पुलिस रोजाना 5 से 7 नशा तस्करों को पकड़ रही है इसके बावजूद भी नशे की बिक्री में कमी नहीं आई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अब तक लगभग 475 नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि नशे के सामान बेचने में उपयोग करने वालों के खिलाफ प्रदेश भर में करीब 3331 मुकदमे दर्ज हुए हैं, इनमें से 594 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सबसे अधिक मुकदमे फरीदाबाद में 356 मुकदमे दर्ज किए और 474 आरोपी गिरफ्तार कर दूसरे स्थान रहे। शेष में 304 मुकदमे में दर्ज कर 24 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बल्लभगढ़ शहर की विभिन्न कॉलोनी में अवैध शराब का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। इनमें भाटिया कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, शिव शारदा कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी में धड़ल्ले से चल रहा है। भारत कॉलोनी निवासी दिनेश चौहान, फूल सिंह चौहान ने अपने घर के करीब चल रहे अवैध नशे के बारे में नजदीकी चौकी में लिखित शिकायत दी है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन नशे तस्करों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। 

Friday, January 10, 2025

शहीद राजा नाहर सिंह के 167 में बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया

बल्लबगढ़। नितिन बंसल संपादक।
अमर शहीद राजा नाहर सिंह के 167 में बलिदान दिवस पर बल्लभगढ़ में अलग-अलग स्थान पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह पार्क में पहुंचकर शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इसके अलावा उन्होंने शहीद राजा नाहर सिंह महल में भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम के मौके पर आयोजित यज्ञ भवन में आहुति दी। राजा नाहर सिंह समृद्धि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद करते हुए कहा की राजा नाहर सिंह और उनके साथ शहीद हुए भूरा वाल्मीक और गुलाब सिंह सैनी ने भी अपनी कुर्बानी दी थी उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने शहीदों का हमेशा सम्मान किया है।
 आज शहीदों की बदौलत ही भारत देश का हर नागरिक खुली हवा में सांस ले रहा है। 
 इसके अलावा बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह के स्मृति स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 इस मौके पर इलाके की विभिन्न गणमान्य लोग उनके साथ मौजूद रहे मुख्य रूप से किसान नेता सतवीर डागर,सुभाष चौधरी प्रधान जाट सभा,लखन बेनीवाल,बिजेंद्र नेहरा, दीपक यादव,प्रमोद राणा,आनंदपाल राठी,आजाद छिकारा,उदयवीर गिल,प्रेम खट्टर,राकेश गुर्जर, चौधरी रामरतन,समंदर भाकर, संजीव बैंसला,ओमप्रकाश धनखड़,पूर्व पार्षद अवतार सारंग सहित इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Featured post

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं...

Popular Posts