Tuesday, January 21, 2025

अग्रवाल कॉलेज ने निकाली एड्स व टीबी जागरूकता रैली


बल्लभगढ़ नितिन बंसल संपादक।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की रेड रिबन इकाइयों के द्वारा आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एड्स व टीबी जागरूकता के लिए एक रैली का आयोजन किया गया l 
कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ० केo एलo कौशिक ने रैली को हरी झंडी दिखाई I रैली व अतिथि व्याख्यान के आयोजन की सद्प्रेरणा अग्रवाल कॉलेज के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी से मिली l 
रैली में लगभग 50 स्वयं सेवकों ने भाग लिया I रैली के तत्पश्चात पखवाड़े के अंतर्गत आज ही टीबी व एड्स जागरूकता के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया I आयोजन के मुख्य वक्ता बादशाह खान हॉस्पिटल से आए श्री पंकज नागर जी रहे I  उन्होंने अपने वक्तव्य में एचआईवी एड्स व टीबी के कारणों, रोग से संबंधित भ्रांतियों व बचाव के बारे संक्षिप्त विवरण दिया  l 24 जनवरी को पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, कॉलेज की रेड रिबन क्लब की इकाइयां वर्ष भर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता जी की देख-रेख में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है l 
इन अवसर पर कॉलेज की रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ० गीता गुप्ता, कोऑर्डिनेटर डॉ० रेखा सेन, श्री लवकेश,  डॉ० रेणु बाला व यूथ रेड क्रॉस के काउन्सलर श्री सुभाष जी मौजूद रहे l

No comments:

Post a Comment

Featured post

सडक़ों पर बिना नंबर प्लेट लगाकर बाइकों पर घूम रहे युवा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। शहर में नाबालिग बच्चे और मनचले युवा बाइकों पर बिगर नंबर प्लेट और फैंसी लाइट लगाकर सडक़ों पर घूम रहे हैं, ...

Popular Posts