Thursday, April 16, 2020

जन्मदिन पर कोरोना पीडि़तों के लिए दी 51 हजार की राशि

अपने जन्मदिन पर घी विक्रेता समाजसेवी महेश मित्तल 51 हजार की राशि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को देते हुए। 
                                                  छाया : नितिन बंसल


बल्लभगढ़, नितिन बंसल (ब्यूरो)। 
फूलसिंह चौहान
देश पर आई इस विपत्ति की घड़ी में हरियाणा प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जहां प्रदेश सरकार गरीबों को भोजन और इमरजेंसी ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को सुविधाएं देने का काम कर रही है। वहीं बल्लभगढ़ के लोग भी सरकार के राहत कोष में बढ़चढ़ कर भूमिका निभा रहे है। खास बात तो यह कि बल्लभगढ शहर के घी विक्रेता महेश मित्तल ने भी अपने 55 वें जन्मदिन के मौके पर हरियाणा राहत कोष में 51 हजार रुपए की राशि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के माध्यम से भेंट की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 4 आर निवासी महेश मित्तल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जब देश का हर नागरिक अपने अंदर  देशभक्ति की भावना को रख कर सरकार के आदेशों को मानेगा, तभी देश जीतेगा। मूलचंद शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों में रहे आपस मे दूरी बना कर रहे।सरकार और देश के डॉक्टर बीमारी से निपटने के लिए अपने पूरे प्रयास कर रहे है। इस मौके पर भाजपा नेता महेश गोयल , राजीव गोयल, राजेश गर्ग भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Featured post

'हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा'पंक्ति को चरितार्थ करते हुए

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 फरीदाबाद में दिनांक 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शु...

Popular Posts