Saturday, February 29, 2020

बजट से हरियाणा प्रदेश के विकास को लगेगा गहरा धक्का : मनोज अग्रवाल

बजट से हरियाणा प्रदेश के विकास को लगेगा गहरा धक्का : मनोज अग्रवाल

बल्लभगढ़, नितिन बंसल । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पेश किए गए बजट पर बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को कर्ज में डुबोने के साथ- साथ युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वाला बजट है। आज भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  उन्होंने कहा कि 2013-14 में जो कर्ज़ 61 हज़ार करोड़ रुपये था, वो आज 3 गुणा से भी ज़्यादा बढक़र 1 लाख 98 हजार 700 करोड़ हो गया है। यानी हरियाणा का हर बच्चा करीब 80 हज़ार रुपये का कर्ज़ सिर पर लेकर पैदा होता है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पर तीन गुना कर्ज़ बढऩा समझ से परे है, क्योंकि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कोई बड़ी परियोजना, कोई बड़ा संस्थान, कोई नई मेट्रो लाइन, रेलवे लाइन, कोई नया पावर प्लांट या बड़ा उद्योग नहीं आया। 2014 में कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाने वाली यह दमनकारी भाजपा सरकार श्वेत पत्र जारी कर हरियाणा की जनता को यह बताए कि यह राशि कहाँ इस्तेमाल हुई? उन्होंने कहा कि इस बजट से उद्योगपतियों को खासी उम्मीद थी परंतु बजट से उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी है। 

No comments:

Post a Comment

Featured post

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं...

Popular Posts