Wednesday, January 8, 2020

सरकार नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी करे लागू, स्थाई हो रोजगार, न्यूनतम वेतन हो 21 हजार...नरेश कुमार शास्त्री


बल्लबगढ़, 8 जनवरी। फूलसिंह चौहान। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में फरीदाबाद शहर के विभिन्न सरकारी, और गैर सरकारी, बोर्डों, निगमों, बैंकों, रोडवेज, टूरिम, सेवाएं, सफाई कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मिडे-डे-मील, हुडा विभाग सहित व अय सरकारी संस्थानों के लगभग 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान केद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रमुख मांगों नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 21 हजार रूपए करने, उत्पीडऩ की तमाम प्रकार की कार्यवाही समाप्त करने, फैक्ट्रियों की ताला बंदी पर रोक लगाने एवं श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों पर रोक लगानेे आदि पर










सरकार बातचीत कर समाधान करें। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शासी ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के धमकी भरे पाने और पुलिस प्रशासन के भारी दबाव के बावजूद भी फरीदाबाद के लगभग 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी एवं मजदूर हड़ताल पर रहे।  राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, निगम बोर्ड कॉरपोरेशंस, स्वास्थ जन स्वास्थ, ईरीकेशन, बिजली, हुड्डा विभाग, में दिखा आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, आंगनवाड़ी, मिड डे मील, सफाई कर्मचारियों नगर निगम कर्मचारियों सहित हजारों कर्मचारी रहे हड़ताल पर कर्मचारियों ने सुबह ही अपने-अपने कार्यालयों को ताले जड़ दिए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की वहीं रोडवेज पर हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा तानाशाही और जबरन तरीके से बसें चलाने को लेकर रोडवेज यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं के बीच तीखी झड़पें हुई। पुलिस प्रशासन ने जबरन तरीके से बसें चलाने का पूरा प्रयास किया सभी विभागों के कर्मचारी सीआईटीयू ट्रेड यूनियनों के नेताओं एवं कर्मचारियों ने नगर निगम मुयालय पर इकट्ठा होकर जोरदार विशाल विरोध सभा की तथा इसके बाद बीके चौक से नीलम चौक तक केंद्र एवं राय सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृव सर्व कर्मचारी संघ हरियााा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शासी, सीआईटीयू की प्रधान सुरेखा, सीटू के जिला प्रधान नरेंद्र पराशर, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व संगठनकर्ता विरेंद्र सिंह डंगवाल, सकसं के जिला प्रधान अशोक कुमार, बिजली विभाग के नेता शब्बीर खान, सतपाल नरवत, करतार सिंह, टूरिज्म के नेता दिगबर डागर, सुभाष शर्मा, युद्धवीर सिंह खत्री, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव सुनील चिंडालिया, नगर निगम फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान, महासचिव महेंद्र चौटाला, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सचिव नानक चंद खैरालिया, हुड्डा वर्कर यूनियन 550 के नेता दिनेश, नरेश कुमार आंगनवाड़ी की नेता देवेन्द्री शर्मा, आशा वर्कर की नेता सुधा, सुशीला, शिक्षा विभाग से भीम सिंह, सेवानिवृत कर्मचारियों के नेता यू एम खान आदि ने किया।

1 comment:

  1. देशव्यापी हड़ताल कर्मचारी कामयाब

    ReplyDelete

Featured post

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं...

Popular Posts