Sunday, January 5, 2020

अंर्तविश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 10 पदक जीत चमके अग्रवाल महाविद्यालय के प्रतियोगी।

बल्लभगढ़ नितिन बंसल। अंर्तविश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो के.आई.आई.टी. विश्वविद्यालय भुवनेश्वर उडीसा में 26 दिसंबर 2019 से 30 दिसंबर 2019 तक चलीं, उसमें अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के तीरंदाजों ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्वविद्यालय को 10 पदक दिलाए। तीरंदाजी के पुरुष वर्ग में कम्पाउंड राउंड में विकास राजपूत ने ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीता, वहीं टीम ने रजत पदक प्राप्त किया जिसमें विकास, विकास डागर, तरुण कुमार दीक्षित व निखिल तीरंदाज शामिल हैं। इसी प्रतियोगिता में टीम ने स्वर्ण पदक प्रा


प्त किया जिसमें आदर्श भडाना और तरुण डागर शामिल थे। रिकर्व राउंड के महिला वर्ग में रितिका यादव व आर्ची यादव ने टीम में रजत पदक प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय के विकास, विकास डागर, तरुण कुमार दीक्षित, निखिल, आर्ची यादव व रितिका यादव ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप के लिए जो आगामी 22 फरवरी से 27 फरवरी, 2020 में भुवनेश्वर, उडिसा में आयोजित होंगी में अपना स्थान पक्का किया महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. कृष्ण कान्त जी ने विजयी खिलाडियों की प्रशंसा की व आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं भी दी।

1 comment:

Featured post

सडक़ों पर बिना नंबर प्लेट लगाकर बाइकों पर घूम रहे युवा

बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। शहर में नाबालिग बच्चे और मनचले युवा बाइकों पर बिगर नंबर प्लेट और फैंसी लाइट लगाकर सडक़ों पर घूम रहे हैं, ...

Popular Posts