Friday, December 27, 2019

आजाद नगर में 30 लाख से बनेगी नालियां और सडक़ें

        भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा आजाद नगर में नालियों 
            व सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए। 

बल्लभगढ़, नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान की रिपोर्ट। बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास कार्य जोरों पर चल रहे है। आजाद नगर अब झुग्गी में रहने वाले लोगों को भी गंदगी से निजात मिलेगी और अच्छी सडक़ पर चलने का मौका मिलेगा। इसी कड़ी में आजाद नगर झुग्गियों में एक करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाने के लिए प्रदेश की मनोहर सरकार ने यहां 38 लाख की लागत से नाली और इंटरलॉकिंग टाईल की सडक़ का कार्य भी शुरु करवा दिया। शुक्रवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने बुजुर्गाे से इसका नारियल फुड़वाकर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बल्लभगढ़ क्षेत्र में समानांतर विकास करवाया जा रहा है, जो क्षेत्र विकास के महरुम रह गए थे, उन्हें भी विकास की धारा से जोडऩे का काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 सालों में जनता को सिर्फ वोट के लिए बहकाया है।  इस मौके पर स्थानीय पार्षद जगत भूरा और सुभाष लांबा,देवेंद्र गोदारा,राजेन्द्र गोदारा, लाला महेंद्र,पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेंद्र लाम्बा के अलावा नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Featured post

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद। नितिन बंसल संपादक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं...

Popular Posts