Saturday, October 12, 2024

"झूठ चाहे जितने भी चेहरे बदल ले, सच के सामने हार ही जाता है": विपुल गोयल

फूलसिंह चौहान मुख्य संपादक।
फरीदाबाद ब्यूरो प्रमुख नितिन बंसल संपादक।
दशहरे के पावन अवसर पर फरीदाबाद के नवनिर्वाचित विधायक विपुल गोयल ने तालाब रोड स्थित श्री बजरंग दल दशहरा कमिटी और सेक्टर 16 में श्री महावीर दल दशहरा कमेटी लैय्या बिरादरी द्वारा आयोजित दो अलग-अलग दशहरा कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दोनों कार्यक्रमों में विपुल गोयल ने समाज को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। श्री महावीर दल दशहरा कमेटी के कार्यक्रम में सहभागिता महावीर दल दशहरा कमेटी के अध्यक्ष श्री वासुदेव सलूजा, प्रधान आरटीएन धर्म बरेजा और महासचिव राज मिगलानी के नेतृत्व में आयोजित रावण दहन के दौरान विपुल गोयल ने धर्म के हित में एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य परविन्दर मल्होत्रा शंटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा, "अगर युद्ध धर्म के आधार पर लड़ा जाए, तो बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो, जीत सदैव अच्छाई की ही होती है।"श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी के कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी के प्रधान सन्नी नारंग, सह अध्यक्ष सतीश आहूजा, कोषाध्यक्ष हेमन्त खुराना, महासचिव पीयूष ग्रोवर, उपप्रधान सचिन शर्मा और संजय अरोड़ा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर, फूलों के गुलदस्ते भेंट कर, और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।इस कार्यक्रम में उपस्थित विपुल गोयल ने हरियाणा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि "हरियाणा में सभी भाजपा विधायकों में सबसे अधिक, रिकॉर्ड 65% वोट प्राप्त कर जीतने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि झूठ चाहे जितने भी चेहरे बदल ले, सच के सामने हार ही जाता है।" इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को और भी गौरवशाली बना दिया।
धार्मिक यात्रा और रावण दहन की भव्यता विपुल गोयल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और वीर बजरंगबली हनुमान के स्वरूपों के साथ नगर परिक्रमा की और बराही तालाब पहुंचे। वहां उन्होंने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों पर तीर चलाकर उन्हें अग्नि प्रज्वलित की, जिसके बाद पुतले धूं-धूं कर जल उठे और समस्त वातावरण धर्म और सत्य की जयकारों से गूंज उठा।विपुल गोयल की इन दोनों कार्यक्रमों में उपस्थिति और उनके वक्तव्य ने स्पष्ट कर दिया कि, चाहे राजनीतिक मंच हो या सामाजिक, उनके लिए धर्म और सत्य का पालन ही सर्वोपरि है।


"अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में बनाए जाने वाला दशहरा पर्व बल्लबगढ़ मे धूमधाम से मनाया गया की"

मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
बल्लबगढ़। नितिन बंसल संपादक।
बल्लमगढ़ शहर के बाजार से हर वर्ष की तरह मनमोहक झांकियां निकल गई जिनको देखने के लिए मार्केट में लोगों की भीड़ लग गई भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया हुआ था जिन्होंने अपना कार्य पूरी तरह किया ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना आए और वह झांकियां का नजारा देख सके सर्वप्रथम गणेश जी की झांकी निकाली गई जो काफी मनमोहक थी उसके बाद रावण के गर्जना वली
 झांकी और कृष्ण और राधा की झांकी राम और सीता की झांकी ने लोगों का मनमोह लिया रामलीला कीमेटी सेक्टर 3 व बल्लबगढ़ नवयुवक दशहरा सभा ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि निर्वतमान कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने रावण दहन परंपरा को पूरा कियाविधायक मूलचंद शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा की प्रदेश की जनता ने आज पूरे हरियाणा को भगवान राम के रंग में रंगने का काम किया है। यह पर्व हरियाणा के साथ साथ पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा की यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय शक्ति के प्रतिक के रूप में मनाया जाता है।रामलीला कमेटी सेक्टर 3 के चेयरमैन एसपी उपाध्याप और प्रधान शिव सिंह सहित कमेटी की पूरी टीम ने मुख्यातिथि विधायक मूलचंद शर्मा का स्वागत किया।रिमोट का बटन दबाकर रावण का दहन किया। इस मौके पर रमेश भारद्वाज,हिंदू जागरण मंच से राकेश वशिष्ठ,हरदयाल,अरुण, पवन सैनी, कुशल ठाकूर,जितेंद्र,सुनील शर्मा,रविंद्र अत्री, कार्तिक वशिष्ठ,श्रीभगवान, गंगाराम शास्त्री सहित सेक्टर 3 के गणमान्य लोग मोजूद रहे।इसके उपरांत विधायक मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे इस मौके पर नव युवक दशहरा सभा ट्रस्ट कमेटी के प्रधान अमित मदान ने मुख्यातिथि विधायक मूलचंद शर्मा का स्वागत किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कवि देवेंद्र गोड और ज्योति छाबड़ा ने किया।इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा की आज पूरा हरियाणा विजय दशमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना रहा है।इस मौके पर राजेश बरेजा,
सुनील धमीजा,ललित जटवानी,प्रेम मदान,प्रेम पसरीजा,कैलाश शर्मा,राजीव मालिक,मनोज अग्रवाल,लखन बेनीवाल,प्रवीन मदिरत्ता सहित गणमान्य लोग मोजूद रहे।

Friday, October 11, 2024

#ballabgarh​ #haryana​ #india​ #हरियाणा​ #faridabadnews​ #vidhansabhaelection2024​बल्लभगढ़ नितिन बंसल (संपादक)।बल्लमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार बंपर फोटो के साथ विजय होने के बाद बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा अपने सेक्टर 2 कार्यालय से विजय यात्रा निकालते हुए यह यात्रा में बाजार अग्रसेन चौक से होते हुए अंबेडकर चौक बस अड्डा मार्केट से गुजरते हुएबल्लमगढ़ के रेस्ट हाउस तक पहुंची यात्रा के दौरान प्रधान राहुल गोयल, समस्त व्यापारी वर्ग वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान संजय गुप्ता और सिंगल परिवार द्वारा अग्रसेन चौक पर माला पहनकर स्वागत किया गया साथ ही उनकी यात्रा जब अंबेडकर चौक पर पहुंची तो उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया इस लम्हे को देख ऐसा लग रहा था मानो जीत की खुशी में दिवाली और होली साथ मनाए इस दौरान उनके बड़े भाई के टीपर चंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता का हम कहे दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बल्लमगढ़ के विकास पर मोहर लगाई है जिस तरीके से हमने बीते 10 सालों में विकास किया है उससे भी बेहतर तरीके से हम आगे भी 5 साल बल्लमगढ़ का विकास करेंगे उनके इस विजय रथ यात्रा में युवा मोर्चा के पवन सैनी लखन बेनीवाल कुशल ठाकुर, कार्तिक वशिष्ट, बुद्धा सैनी राकेश गुर्जर विनोद गोस्वामी सुषमा यादव मित्तल ट्रेडिंग कंपनी के सुनील मित्तल फाइंड इलेक्ट्रॉनिक्स के मनोज गोयल और पूर्व में पार्षद पद के उम्मीदवार रह चुके महेश गोयल और समस्त भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता शहर के गणमान्य व्यक्ति इस विजय रथ यात्रा में शामिल हुए और इस खुशी के पाल को नाच गाकर कर मनाया और अपने तीसरी बार बने विधायक को माला शॉल और नोटों की माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी बस अड्डा मार्केट से गौरव कालड़ा दीपक कालड़ा प्रेम खट्टर आदि लोगों ने मंत्री की विजय यात्रा में फूलों की वर्षा कर जीत का जश्न मनाया शहर में ऐसा लग रहा था मानो यह हिंदू राष्ट्र की जीत है बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में इस यात्रा को समाप्त करते हुए नवनिर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा ने धन्यवाद प्रकट किया है। बल्लभगढ़ सेक्टर 2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय से लेकर बल्लभगढ़ मेंन बाजार होते हुए रेस्ट हाउस तक रोड शो का आयोजन किया गया गाय। शहर के लोगों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ जीत का जश्न मनाया ।बल्लभगढ़ बाजार में जगह निर्वाचित तीसरी बार विधायक बने मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों ने बल्लभगढ़ में कमल का फूल खिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की दिन रात की कड़ी मेहनत से ही वे तीसरी बार बल्लभगढ़ में विधायक बने है।यह बल्लभगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब लगातार एक ही पार्टी से तीसरी बार कोई विधायक बना है। उन्होंने बल्लभगढ़ की देव तुल्य जनता का बारंबार धन्यवाद किया है।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ के चुनाव प्रभारी मूलचंद मित्तल सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।साथ ही बल्लबगढ़ से नव निर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट दिया रिटर्निंग अधिकारी बल्लभगढ़ विधानसभा मयंक भारद्वाज ने उनके साथ बल्लभगढ़ उप मंडल कार्यालय के एसडीएम और समस्त कार्यालय के सदस्य मौजूद रहे।फोटो कैप्शन 1तीसरी बार जीत के बाद विजय यात्रा निकालते हुए मूलचंद शर्मा साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व अन्य गणमान शामिल रहे

Wednesday, October 9, 2024

जीतने के बाद एक्शन मोड में आए विपुल गोयलनिगमाधिकारियों को 7 दिन में सफाई और सीवरेज समस्या दुरुस्त करने के दिए निर्देश

फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान।: नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विपुल गोयल चुनाव जीतते ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्हें चुनाव जीते अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि निगमाधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जारी कर दिए। विपुल गोयल ने बुधवार को सर्किट हाउस में सुबह निगम अधिकारियों की बैठक बुला ली। इस बैठक में उन्होंने निगमाधिकारियों को सफाई व्यवस्था, सीवरेज समस्या तथा स्ट्रीट लाइटों को 7 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने निगमाधिकारियों को यह भी स्पष्ट कर दिया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की हालत देखी है। इसलिए 7 दिन बाद वे पुन: निरीक्षण करने के लिए निकलेंगे और देखेंगे कि समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। विपुल गोयल ने निगमाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनकी विधानसभा की कालोनियों और गांवों के साथ-साथ सैक्टरों में भी गंदगी का बुरा हाल है। इसके साथ-साथ विपुल गोयल ने सीवरेज जाम होने के कारण जमा हुए गंदे पानी और सीवरों के ढक्कन न होने की समस्या का भी 7 दिन में निदान करने के निर्देश दिए। भाजपा विधायक विपुल गोयल ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यालयों में बैठने की बजाय शहर का चक्कर लगाकर देखें कि इलाके का क्या हाल है। विपुल गोयल ने चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देखा कि कई इलाके ऐसे थे जहां गंदगी के कारण बिना मास्क के निकल पाना भी संभव नहीं है। जबकि लोग वहां नियमित रूप से रहते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई, सीवरेज समस्या और स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। विपुल गोयल ने इस दौरान स्ट्रीट लाइटों के अधिकारी से पूछा कि कितनी लाइटें उनकी विधानसभा में लगी हुई हैं और उसमें से कितनी लाइटें खराब हैं। इसका जब अधिकारी संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए तो भाजपा विधायक ने यह डाटा तैयार करने के लिए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि कितनी लाइटें खराब हैं। बैठक के दौरान ही भाजपा विधायक विपुल गोयल ने निगमायुक्त से फोन पर बात की और उक्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सहयोग करने के लिए कहा। इस दौरान मौजूद निगमाधिकारियों ने भी भाजपा विधायक से वादा किया उन्हें एक सप्ताह में बदलाव नजर आएगा।

Tuesday, October 8, 2024

बल्लभगढ़ में तीसरी बार बने पंडित मूलचंद शर्मा विधायक जीत की खुशी में निकाली विजय यात्रा

बल्लभगढ़ नितिन बंसल (संपादक)।बल्लमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार बंपर फोटो के साथ विजय होने के बाद बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा अपने सेक्टर 2 कार्यालय से विजय यात्रा निकालते हुए यह यात्रा में बाजार अग्रसेन चौक से होते हुए अंबेडकर चौक बस अड्डा मार्केट से गुजरते हुए बल्लमगढ़ के रेस्ट हाउस तक पहुंची यात्रा के दौरान प्रधान राहुल गोयल, समस्त व्यापारी वर्ग वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान संजय गुप्ता और सिंगल परिवार द्वारा अग्रसेन चौक पर माला पहनकर स्वागत किया गया साथ ही उनकी यात्रा जब अंबेडकर चौक पर पहुंची तो उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया इस लम्हे को देख ऐसा लग रहा था मानो जीत की खुशी में दिवाली और होली साथ मनाए इस दौरान उनके बड़े भाई के टीपर चंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता का हम कहे दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने बल्लमगढ़ के विकास पर मोहर लगाई है जिस तरीके से हमने बीते 10 सालों में विकास किया है उससे भी बेहतर तरीके से हम आगे भी 5 साल बल्लमगढ़ का विकास करेंगे उनके इस विजय रथ यात्रा में युवा मोर्चा के पवन सैनी लखन बेनीवाल कुशल ठाकुर, कार्तिक वशिष्ट, बुद्धा सैनी राकेश गुर्जर विनोद गोस्वामी सुषमा यादव मित्तल ट्रेडिंग कंपनी के सुनील मित्तल फाइंड इलेक्ट्रॉनिक्स के मनोज गोयल और पूर्व में पार्षद पद के उम्मीदवार रह चुके महेश गोयल और समस्त भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता शहर के गणमान्य व्यक्ति इस विजय रथ यात्रा में शामिल हुए और इस खुशी के पाल को नाच गाकर कर मनाया और अपने तीसरी बार बने विधायक को माला शॉल और नोटों की माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी बस अड्डा मार्केट से गौरव कालड़ा दीपक कालड़ा प्रेम खट्टर आदि लोगों ने मंत्री की विजय यात्रा में फूलों की वर्षा कर जीत का जश्न मनाया शहर में ऐसा लग रहा था मानो यह हिंदू राष्ट्र की जीत है बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में इस यात्रा को समाप्त करते हुए नवनिर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा ने धन्यवाद प्रकट किया है। बल्लभगढ़ सेक्टर 2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय से लेकर बल्लभगढ़ मेंन बाजार होते हुए रेस्ट हाउस तक रोड शो का आयोजन किया गया गाय। शहर के लोगों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ जीत का जश्न मनाया ।बल्लभगढ़ बाजार में जगह निर्वाचित तीसरी बार विधायक बने मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। 
रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों ने बल्लभगढ़ में कमल का फूल खिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की दिन रात की कड़ी मेहनत से ही वे तीसरी बार बल्लभगढ़ में विधायक बने है।
यह बल्लभगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब लगातार एक ही पार्टी से तीसरी बार कोई विधायक बना है। उन्होंने बल्लभगढ़ की देव तुल्य जनता का बारंबार धन्यवाद किया है।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ के चुनाव प्रभारी मूलचंद मित्तल सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे । साथ ही बल्लबगढ़ से नव निर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट दिया रिटर्निंग अधिकारी बल्लभगढ़ विधानसभा मयंक भारद्वाज ने उनके साथ बल्लभगढ़ उप मंडल कार्यालय के एसडीएम और समस्त कार्यालय के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1
तीसरी बार जीत के बाद विजय यात्रा निकालते हुए मूलचंद शर्मा साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व अन्य गणमान्य लोग। छाया नितिन बंसल 
फ़ोटो कैप्शन 2
जीत की खुशी में आतिशबाजी चलते हुए भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक। छाया नितिन बंसल 
3 फ़ोटो कैप्शन 
रिटर्निंग अधिकारी बल्लभगढ़ विधानसभा मयंक भारद्वाज जीते हुए उम्मीदवार मूलचंद शर्मा को सर्टिफिकेट देते हुए। 
छाया नितिन बंसल 


भाजपा के विपुल गोयल ने रचा जीत का इतिहास, फरीदाबाद में रिकॉर्ड मतों से विजय

मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद, नितिन बंसल संपादक।
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने इतिहास रचते हुए 93,651 वोट प्राप्त किए और 48,388 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी लखन सिंगला को पराजित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ, विपुल गोयल भाजपा के चौथे सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले नेता बन गए हैं। विशेष बात यह रही कि विपुल गोयल को सभी भाजपा प्रत्याशियों में सर्वाधिक 65.45% वोट मिले, जो उनकी लोकप्रियता और समर्थन का प्रमाण है।

भव्य रोड शो से मनाया जीत का जश्न

इस शानदार जीत के जश्न में विपुल गोयल के सागर सिनेमा स्थित कार्यालय से एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ आयोजित इस रोड शो में भारी संख्या में जनता ने भाग लिया और विजयी नेता का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रोड शो में उपस्थित लोगों ने विपुल गोयल को भारी जनसमर्थन और आशीर्वाद देकर इस ऐतिहासिक विजय को और भी खास बना दिया।

आत्मविश्वास और रणनीति ने दिलाई जीत

विपुल गोयल ने भाजपा से टिकट मिलने के बाद अपनी जीत के प्रति विश्वास जताया था और अपने पहले ही दिन समर्थकों को 40,000 से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया था। प्रारंभ में यह लक्ष्य चुनाव प्रचार का हिस्सा मात्र समझा जा रहा था, लेकिन विपुल गोयल ने अपनी मेहनत और रणनीति से इसे वास्तविकता में बदल दिया।

जनता के भरोसे और समर्थन का वादा

रोड शो के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा, "जनता ने मुझे रिकॉर्ड तोड़ मतदान करके फरीदाबाद के भविष्य की बागडोर सौंपी है। मैं जनता के आशीर्वाद और समर्थन को सार्थक करने के लिए अपने संकल्प पत्र के सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा करूंगा। उसके बाद ही मैं किसी और काम की तरफ ध्यान दूंगा।"

फरीदाबाद के विकास की नई दिशा

इस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ भाजपा की स्थिति को फरीदाबाद में मजबूत किया है, बल्कि विपुल गोयल के नेतृत्व और उनकी विकास योजनाओं ने भी मतदाताओं के दिलों में अपनी जगह बना ली है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनता ने विपुल गोयल को फरीदाबाद के विकास और प्रगति के लिए एक मजबूत नेता के रूप में चुना है।

विपुल गोयल की इस विजय के साथ, फरीदाबाद के लोग अब उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपने वादों को पूरा करते हुए क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 हरियाणा में बंपर जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन लाइव देखि


ए हमारे साथ

Monday, October 7, 2024

मतगणना केंद्रों के बाहर लागू रहेगी धारा 163 : जिलाधीश

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी



फरीदाबाद, नितिन बंसल।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने आज जिला फरीदाबाद की सभी छह विधान सभाओं में बनाए गए मतगणना केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतगणना केंद्रों पर थ्री लेयर सुरक्षा के मध्यनजर प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने विधानसभा आम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत मतगणना केन्द्रों के अन्दर हथियार व अन्य ज्वलनशील सामग्री, मोबाइल/आईपैड, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन व अन्य दस्तावेजों की सुरक्षा के दृष्टिगत मतगणना केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, अनाधिकृत व्यक्तियों की निर्बाध आवाजाही व हथियार लेकर (सिखों द्वारा प्रयोग की जाने वाली धार्मिक कृपाण को छोड़कर) चलने व दिखाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

मतगणना केंद्र पर टेलीफोन, सेल्युलर, मोबाइल फोन, कैमरा आदि ले जाने पर रहेगी रोक :

जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिला में मंगलवार 8 अक्टूबर को होने वाली पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत जिला में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर अनाधिकृत व्यक्ति, अधिकारी, मतगणना ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी द्वारा टेलिफोन, सेल्युलर, मोबाइल फोन, कोर्डलेस फोन, वायरलेस सेट, पेजर, फोटो कैमरा, वीडियो कैमरा व अन्य इलेक्ट्रिोनिक रिकॉडिंग डिवाइस साथ लाने पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकाारियों, कर्मचारियों, मतगणना स्टाफ, चुनाव लडऩे वाली उम्मीदवार व उनके चुनाव एजेंट, मतगणना एजेंट व मतगणना केंद्रों का दौरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत किए गए सभी अन्य व्यक्तियों, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी व संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, पीआईबी की ओर से जारी किए गए वैध पासशुदा प्रैस रिपोर्टर, मीडिया पर्सन को छोड़कर सभी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुमति लेकर मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, भारत निर्वाचन आयोग व ऑब्जर्वर की ओर से अधिकृत व्यक्ति, पब्लिक सर्वेंट ऑन ड्यूटी व कंडीडेंट व उनके चुनाव व मतगणना एजेंट ईसीआई की गाइड लाइन व रूल अनुसार मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकते हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व आरओ यह सुनिश्चित करें कि उपरोक्त के अलावा मतगणना हॉल में कोई अन्य मौजूद न रहे। उन्होंने बताया कि पब्लिक सरवेंट में पुलिस अधिकारी चाहे वह वर्दी में हो या प्लेन कपड़ों में मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा जब तक आरओ उन्हें कानून व व्यवस्था व संबंधित उद्देश्य के लिए न बुलाए। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना के दिन भ्रामक खबरें न फैलाएं :

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार 08 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन भ्रामक या झूठी खबरें फैलाना चुनाव प्रक्रिया और समाज के लिए हानिकारक हो सकता है। चुनाव आयोग और अन्य सरकारी संस्थान मतगणना के दिन सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तत्पर रहते हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारी अफवाहें या फर्जी खबरें फैल सकती हैं। ऐसी खबरों को फॉरवर्ड या शेयर करने से पहले क्रॉस-चेक करें। केवल आधिकारिक स्रोत, जैसे चुनाव आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ की जानकारी पर ही भरोसा करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन भ्रामक खबरों को फैलाने से रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने फेक न्यूज़ और अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के लिए हर राज्य और जिले में विशेष टीमों की तैनाती की है। ये टीमें सोशल मीडिया, अखबारों, और टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित होने वाली सभी खबरों की बारीकी से निगरानी करेंगी। अगर कोई भी व्यक्ति भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।






Thursday, October 3, 2024

कांग्रेस सरकार ही कर सकती है तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास: रोहित नागर

तिगांव के कांग्रेस प्रत्याशी ने शहरी क्षेत्र में निकाला रोड-शो, जुटा लोगोंं को सैलाब

मुख्य संपादक, फूलसिंह चौहान।
फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)।  तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी रोहित नागर ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत तिगांव के शहरी क्षेत्र में विजय संकल्प रोड-शो निकाल लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने आज अपने इस रोड-शो की शुरूआत सेक्टर-28, सेक्टर-29, सेक्टर-30, सेक्टर-31, बंगाल सूटिंग, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, आपी कॉलोनी, राजीव नगर, अनंगपुर डेयरी, सेक्टर-37, सराय मार्केट व पावर हाऊस तक निकाला। इस रोड शो के दौरान वह जहां-जहां से निकले वहां-वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर व फूलमालाओं से तथा पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, तिगांव की सडक़ों पर जो जनसमर्थन, जो प्यार और आशीर्वाद आपने मुझे दिया, उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके इस भरोसे ने मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है, और इस विश्वास के लिए मैं तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। आपके उत्साह व जोश से साफ कि तिगांव का हर नागरिक आज बदलाव के लिए तैयार है। मैं जानता हूँ, 5 अक्टूबर को आप सब उसी जोश और उत्साह के साथ मतदान करेंगे। आपका एक-एक वोट तिगांव की तकदीर बदल सकता है।  आप 4 नंबर बैलेट पर हाथ के निशान को चुनकर, आप न केवल कांग्रेस को विजयी बनाएंगे, बल्कि तिगांव को वह भविष्य देंगे, जिसका सपना हम सबने देखा है—एक ऐसा तिगांव जहां हर युवा को रोजगार, हर किसान को सम्मान और हर परिवार को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब समय है बदलाव का, समय है तिगांव को एक नई दिशा देने का। आपका वोट कांग्रेस के लिए नहीं, तिगांव के बेहतर कल के लिए है। आइए, मिलकर इस बदलाव की नींव रखें, और तिगांव को उसका हक दिलाएं। क्योंकि पिछले 10 सालों में हमारे तिगांव क्षेत्र की जो दुदर्शा हुई है, वह आप सबसे छिपी नहीं है। भाजपा के राज में चारों ओर भ्रष्टाचार छाया रहा वहीं जाति-धर्म वर्ग विशेष की बात कर जुम्लेबाजी में लोगों की भावनाओं से खेल आपसी भाईचारे को बिगाडा गया है। इसलिए अब समय आ गया है,एक युवा को चुनकर विधानसभा में भेजें ताकि तिगांव क्षेत्र के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा किया जा सके। उन्होंने लोगोंं से वादा किया कि मुझे दिया गया एक एक वोट आपके क्षेत्र की ख़ुशहाली व 36 बिरादरी व हर वर्ग के भाईचारे में सहायक होगा। क्योंकि हरियाणा में एक तरफा कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। कांग्रेस सरकार बनते ही तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिक्ताओं में शामिल रहेगा।
फोटो-
तिगांव क्षेत्र में सराय में रोश-शो निकालते कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर।  



विपुल के रोड शो में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री"नायब सिंह सैनी" साथ ही वोटो की अपील लोगो ने किया जोरदार स्वागत।

जनता 5 अक्टूबर को इस विकास यात्रा को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करें : विपुल गोयल
                LIVE ROAD SHOW 
पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से जनता की सेवा करेंगे विपुल : कृष्णपाल गुर्जर

मुख्य संपादक फूलसिंह चौहान 
फरीदाबाद, नितिन बंसल (संपादक)। हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा रोड शो निकाला गया  जिसमे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल ने को ओल्ड फरीदाबाद में रोड शो निकाला जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोड शो में विपुल गोयल के लिए वोट मांगने पहुंचे। 
लोगों ने नायब सिंह सैनी को तलवार, चांदी के मुकुट एवं गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ इस रोड शो में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, तिगांव प्रत्याशी राजेश नागर, चन्द्र भाटिया, प्रवेश मेहता, किशन ठाकुर व अन्य लोग शामिल हुए।
रोड शो के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपुल गोयल के समर्थन में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और विपुल गोयल रिकॉर्ड मतों से फरीदाबाद विधानसभा सीट से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए विपुल गोयल को विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दस वर्षों भारतीय जनता पार्टी ने द्वारका एक्सप्रेस वे, मुंबई एक्सप्रेस वे, नेशनल हाईवे हरियाणा को दिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही सिद्धांत है ‘झूठ बोलो और राज करो’।आज राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लेकर हरियाणा की यात्रा पर आए हैं। इनकी मोहब्बत की दुकान में नौकरियों से लेकर घोटाले तक सब बिकते हैं। कांग्रेस के नेता अपने पविार का घर भरने और हरियाणा को लूटने के लिए आते हैं। इसलिए इनसे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर गैस सिलेंडर 500 रुपए में, माता-बहनों को 2000 रुपए सम्मान राशि, आयुष्मान कार्ड से इलाज 10 लाख रुपए तक का एवं बिना खर्ची-पर्ची के बिना भेदभाव के प्रदेश के सवा दो लाख युवाओं को रोजगार देने का काम भाजपा की डबल इंजन सरकार करेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इसमौके पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 तारीख को कमल का बटन दबाकर विपुल गोयल को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि विपुल गोयल और हम बहुत पुराने साथी हैं। वह पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपुल गोयल के नेतृत्व में हमारा क्षेत्र सही दिशा में आगे बढ़ेगा। इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकजुटता है। यह चुनाव सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रधानमंत्री की विकसित भारत की सोच मजबूत बनाने का एक मौका है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस बार फरीदाबाद की 9 में से 9 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। फरीदाबाद की जीत हरियाणा की नंबर 1 जीत होगी।
इस अवसर पर विपुल गोयल ने लोगों से अपील की, कि अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए, अपने भविष्य को ध्यान में रखकर अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। जिस समय का आप पिछले 5 वर्ष से इंतजार कर रहे वह समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे फरीदाबाद विधानसभा की सेवा करने के लिए चुना है। मेरे पिछले 5 वर्षों का कार्यकाल आप सभी ने देखा, केन्द्र की मोदी और प्रदेश में नायब सिंह सैनी की डबल इंजन सरकार का कार्यकाल भी आपने देखा। 5 अक्टूबर को इस विकास यात्रा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर आपके पास है। आपका एक-2 वोट फरीदाबाद के भविष्य की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए आने वाली 5 तारीख को बैलेट नं.4 पर कमल के सामने वाला बटन दबाकर मुझे अपना आशीर्वाद दें और फरीदाबाद के विकास, प्रगति और उज्जवल भविष्य में सहयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।


Featured post

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, अनुशासन समिति का गठन

फरीदाबाद, 29 मई 2026 सेक्टर-12 फरीदाबाद में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्...

Popular Posts