फरीदाबाद, नितिन बंसल, फूलसिंह चौहान। भारतवर्ष में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है साथ ही साथ फरीदाबाद के सिविल सर्जन डा. रणवीर सिंह पुनिया ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है। इस दिवस के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, ताकि प्रत्येक नागरिक जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दे। सिविल सर्जन शुक्रवार को जागरूकता अभियान के तहत चलाई जा रही गाड़ी को हरीझंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कई दुष्परिणाम हैं। इसे रोकने के लिए परिवार नियोजन के महत्व, लैगिंग समानता पर अधिक बल देना चाहिए। लोगों को गर्भ निरोधक दवाइयों के प्रयोग व सावधानियों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य अधिकार, मानव अधिकार के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा बालिका शिक्षा, बाल विवाह जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस की शुरूआत 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत हुई थी। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस थीम 2020-आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डा. गीता पालिया, बल्लभगढ़ के एस एम ओ डॉक्टर मान सिंह व अन्य डाक्टर्स व स्टाफ, व अधिकारी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured post
वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन
दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समार...
Popular Posts
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रो...
No comments:
Post a Comment