फरीदाबाद,29 जुलाई,नितिन बंसल, आरव नेगी। फरीदाबाद की वीनस कंपनी में हुए हादसे पर निंदा जताते हुए विधायक नीरज शर्मा ने श्रम विभाग के अधिकारियों खरी खोटी सुनाई और उन्हें कहां की ऐसी कंपनी जो श्रमिकों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते हैं उनके लाइसेंस रद्द होने चाहिए वीनस कंपनी में पहले भी कट चुके हैं दर्जनों मजदूरों के हाथ।घटना प्लॉट नंबर 91/सेक्टर 25 की है इस हादसे को देखतेे हुए श्री शर्मा जी ने कहां की एक महीने तक जेसीबी के गेट पर बैठ कर श्रमिकों कि समस्याओं को बता रहा हूं। पूरे देश ने सुना, दुनिया ने देखा पर फरीदाबाद के श्रम विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। यह कहना था एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा बुधवार को वीनस कंपनी में हुए हादसे पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर श्रम विभाग ने रामायण पाठ सुना होता तो आज सागर की उंगलियां सलामत होती। गौरतलब है कि वीनस कंपनी में बुधवार को फिर हादसा हुआ। 10 जुलाई को भर्ती किए गए श्रमिक सागर की आज कंपनी में काम करते हुए तीन उंगलियां कट गईं। नीरज शर्मा का आरोप है कि इस मामले में जब श्रम विभाग के आयुक्त पंकज अग्रवाल और फरीदाबाद की उप श्रमायुक्त सुधा चौधरी से की गई तो उन्होंने मामले के प्रति अनभिज्ञ ता जताई है।श्री शर्मा मौके पर पहुंचे और श्रमिकों के साथ इस मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षण बिना ठेकेदार की अनुमति लिए कंपनी ने सागर को खतरनाक मशीन पर काम करने के लिए बैठाया। यह श्रम कानूनों का उलंघन किया है । कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और कंपनी का लाइसेंस रद्द हो। पहले भी इस कंपनी में 23 मजदूरों के अंग भांग हो चुके है। ऐसा क्या कारण है कि इस कंपनी में कर्मचारियों के अंग भांग हो जाते है और जिस कर्मचारी का हाथ कटा क्या वह मशीन पर काम कर सकता था। मेरी सरकार से मांग है कि इस पूर्ण मामले की जाँच की क्या कर्मचारी मशीन पर काम कर सकता था अगर नही तो ठेकेदार एवं कंपनी का लाइसेंस रदद किया जाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured post
वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन
दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समार...
Popular Posts
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रो...
No comments:
Post a Comment