Saturday, January 25, 2020

बल्लबगढ़ के प्रेस क्लब की नए कार्यकारणी सर्वसम्मति से हुआ

बल्लमगढ़ प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी और प्रधान का गठन सर्वसम्मति से  हुआ

विशेष संपादकीय
 नितिन बंसल, फूल सिंह चौहान रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 26जनवरी। बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का पीआरओ बनने के बाद निवर्तमान प्रधान जोगिंदर रावत ने नैतिकता के आधार पर क्लब के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए दोबारा हुए चुनाव में विनोद मित्तल को बहुमत से प्रधान चुना गया। राजा नाहर सिंह महल में आयोजित यह चुनाव वरिष्ठ पत्रकार शकुन रघुवंशी की निगरानी में आयोजित किया गया। शकुन रघुवंशी ने बताया कि चेयरमैन के लिए अशोक जैन, प्रधान पद के लिए विनोद मित्तल को सभी पत्रकार साथियों ने दोबारा से प्रधान, सुभाष शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, विजेंद्र फौजदार को उपप्रधान, ओमदेव शर्मा को महासचिव, गोपाल अरोड़ा को सचिव, श्याम मित्तल को कोषाध्यक्ष तथा अमित चौधरी को संगठन सचिव चुना गया। संस्था के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही कर लिया जाएगा। इस मौके पर नितिन बंसल, संजय शर्मा, प्रेम खान, पूजा भारद्वाज, यशवी गोयल, संदीप पाराशर, संदीप गोयल, राजीव भृगु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured post

भाजपा द्वारा जारी वोट चोरी को रोककर बचाएंगे पंडित नेहरू की विरासत : मनोज अग्रवाल

प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर बल्लभगढ़ के कांग्रेसजनों ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प बल्लभगढ़, नितिन बंसल (पंजाब केसरी)। बल्लभगढ़ विधानस...

Popular Posts