कोरोना महामारी के गंभीर होते जा रहे हालातों को लेकर मंगलवार रात 8 बजे देश की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत को 21 दिन तक लॉक डाऊन रखने की घोषणा की। अपने संबोधन में मोदी बोले कि यदि 21 दिन तक लॉक डाऊन का पालन नहीं किया तो फिर यह देश 21 साल पीछे चला जाएगा। पूरे देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है जिसका अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है। इसलिए वह पूरे देश से हाथ जोडक़र अपील करते हैं कि 21 दिनों तक घरों से निकलना भूल जाएं। और इस लॉक डाऊन को एक तरह से सरकारी कफ्र्यू ही समझा जाए। और हमें हर हाल में इसका पालन करना है यदि इसका पालन नहीं किया तो समझो कई परिवार हमेशा के लिए बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका नुक्सान पूरे देश को आर्थिक तौर पर भुगतना पड़ रहा है। मगर जान है तो जहाँ है हमें सबसे पहले देश के एक एक नागरिक के प्राणों को बचना है। इसलिए सभी लोग 21 दिनों तक इस नियम का पालन करें, कोरोना के वायरस चक्र को तोडऩा बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार ने यह कठोर कदम उठाते हुए 21 दिन तक लॉक डाऊन घोषित करने का निर्णय लिया है। उनकी देशवासियों से अपील है कि इस विकट हालात में जो भी जहां है, वह वहीं रहे, उसे इधर उधर निकलने की कोई जरूरत नहीं है। यदि आज हम नहीं संभले तो फिर बर्बादी कगार पर पहुंचने में देर नहीं लगेगी। इसलिए सभी अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए अपने घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच लें। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व एक बड़े संकट के मुहाने पर खड़ा है। अब तक कोई भी देश की दवा नहीं बना पाया है। इस वक्त केवल हमें एक ही चीज बचा सकती है, वह है सामाजिक दूरी। यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। इसलिए आगामी 21 दिन का समय हमारे लिए बेहद ही विकट और समझदारी भरे साबित हो सकते हैं। हमें देश को बचाने के लिए केंद्र सरकार व स्थानीय प्रसाशन के नियमों का पालन करते हुए हमें हर हाल में इस महामारी के खिलाफ युद्ध में विजयी होना होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured post
वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन
दिनांक 12-04-2026 को वार्ड नं. 43 के अंतर्गत निगम की भूमि पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए राधा रमन पार्क का भव्य उद्घाटन समार...
Popular Posts
-
फरीदाबाद,। नितिन बंसल संपादक। जैसे ही बारिश आई वैसे ही बल्लभगढ़ में हरियाली की एक खूबसूरत शुरुआत हुई। विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड...
-
नितिन बंसल, और फूलसिंह चौहान की रिपोर्ट : बल्लभगढ़ स्थित नंद उत्सव वाटिका (समीप अग्रवाल कॉलेज) में "बल्लभगढ़ प्रेस क्लब"...
-
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का भव्य समापन विद्यार्थियों में खेलकूद की क्षमता को बढ़ाने एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रो...
No comments:
Post a Comment